X

बादाम का हलवा बनाना | How to make badam halwa | Almond halwa

Badam halwa – बादामों को ४-५ घंटे तक पानी में भिगोने के बाद उनका छिलका उतार लीजिये। छिले हुए बादामों में दूध मिलाकर मिक्सी में हल्का मोटा पीस लीजिये।

आवश्यक सामग्री – Necessary ingredients to make Badam halwa:

बादाम – 300 ग्राम
दूध – 2 कप
चीनी – 300 ग्राम
घी – 150 ग्राम
इलाइची – 10 (बारीक पाउडर बना लें)

बादाम हलवा बनाने की विधि – Method of making Badam halwa:

बादामों को ४-५ घंटे तक पानी में भिगोने के बाद उनका छिलका उतार लीजिये। छिले हुए बादामों में दूध मिलाकर मिक्सी में हल्का मोटा पीस लीजिये। नॉनस्टिक कड़ाही में २ चम्मच घी डालकर बादाम पेस्ट और चीनी दाल दीजिये। मिश्रण को लगातार चलते रहिये ताकि वो जले नहीं।

मिश्रण भुनने के बाद बचा हुआ दूध भी मिला दीजिये और मिश्रण को गाढ़ा होने तक चलते रहिये। इसी बीच थोड़ा घी डालकर चलाते रहिये। जब वह किनारो से चिपकना बंद कर दे तो इलाइची पाउडर मिला कर कड़ाही को गैस से नीचे उतार लीजिये। थोड़ा सा घी और मिला कर प्लेट में निकाल लीजिये।

बादाम का हलवा तैयार है।

Watch on YouTube | View on Facebook | View on Twitter | View on Google+

Suggested recipes:

कलाकन्द मिठाई |मथुरा के पेड़ा बनाना | मावा की बर्फी | मावा के लड्डू

rashmi :