X

ग्वार की फली की सब्जी बनाना | Gwar fali recipe | How to make Gwar fali

गवार फली (Gwar fali) की सब्जी सबसे ज्यादा राजस्थान में बाजरे की रोटी के साथ बनाई जाती है। लेकिन हम इसे गेंहू की रोटी या पराठे के साथ भी खा सकते हैं। गवार फली की सब्जी बहुत ही टेस्टी बनती हैं। आज हम आपको ग्वार फली की सब्जी बनाना बताते हैं।

आवश्यक सामग्री – Necessary ingredients to make gwar fali

ग्वार फली – 500 ग्राम
हरी मिर्च – 2 बारीक कटी हुई
हल्दी पाउडर – आधा छोटा चम्मच

लाल मिर्च पाउडर – आधा छोटा चम्मच
धनिया पाउडर – 1 चम्मच
अमचूर – 1 चम्मच
जीरा – आधा छोटा चम्मच

साबुत लाल मिर्च – 2
हींग – 1-2 पिंच
नमक – स्वादनुसार
तेल तलने के लिए

ग्वार की फली बनाने की विधि – Method of making Gwar fali – How to make Gwar fali :

ग्वार की फली को अच्छे से धो लें। अब ग्वार की फली को एक इंच के टुकड़ों या उससे थोड़े बड़े टुकड़ों में भी काट सकते हैं। इसके बाद एक कड़ाही लें उसमे एक टेबल स्पून तेल डालकर कर तेल गरम करें।

तेल गरम होने के बाद जीरा,हींग, साबुत लाल मिर्च तड़काएं। जीरा ब्राउन होने के बाद हरी मिर्च और फलियों को डाल दीजिये। अब इसमें हल्दी,लाल मिर्च, धनियां पाउडर डालकर कर अच्छे से मिलाएं और 2 मिनट मसाला पकने दें।

अब एक प्लेट से फलियों को ढक दें गैस कम करके 10 मिनट तक पकने दीजिये। 10 मिनट बाद प्लेट हटाकर चेक कर लीजिये की फलियां नरम पड़ गयी हैं क्या अगर नहीं हुई हो तो थोड़ी देर के लिए और ढक दें।

फली पकने के बाद प्लेट में निकाल लें और रोटी, पराठे या बाजरे की रोटी के साथ सर्व करें।

याद रखने योग्य बातें –

अगर आप खाने में लहसुन उपयोग करते हैं तो लहसुन डाल कर बनाइये बहुत अच्छी बनेंगी।
लहसुन डालना है तो 10-12 कलियाँ छील कर बारीक कूट लें या ग्रैंडर में पीस लें।

फली डालने के बाद 1-2 चम्मच पानी में घोल कर डाल लें।

Watch on YouTube | View on Facebook | View on Twitter | View on Google+


Suggested recipes:

शाही पनीर


Suggested recipes:

आलू शिमला मिर्च की सब्जी | आलू सूखी सब्जी | आलू बीन्स की सब्जी | आलू छोले की सब्जी | शाही पनीर | दही वड़ा – दही भल्ला | सूजी का चीला | काजू टमाटर की तरी | पत्ता गोभी कोफ्ता सब्जी | भरवां करेला

rashmi :