X

साबुत मूंग दाल बनाना | Sabut moong dal recipe | How to make whole moong dal

Arhar Ki Daal By Rashmi Chahar

मूंग दाल (sabut moong dal)बहुत ही हल्का भोजन है। मूंग दाल हर घर में बनाई जाती है। दालों में प्रोटीन की मात्रा बहुत अधिक होती है। दाल बहुत ही फायदेमंद होती हैं। बच्चों के खाने में हम इसे रोज़ बना सकते हैं। मूंग की दाल बनने में बहुत कम समय लेती हैं।

दाल अधिकतर घरों में खाने में रोज़ बनती है। तो आइये आज हम आपको बताते है मूंग की दाल बनाना।

आवश्यक सामग्री – Necessary ingredients to make sabut moong dal

मूंग दाल – 200 ग्राम
तेल – 1 टेबल स्पून
पानी – 4-5 कप
टमाटर – 2 बड़े

हरी मिर्च – 2 छोटी
लाल मिर्च – 2 छोटी
अदरक – 1 टुकड़ा
हल्दी पाउडर – 1 छोटी चमच्च

मिर्च पाउडर – 1 छोटी चम्मच
धनिया पाउडर – 1 चम्मच
हींग – 1-2 पिंच
जीरा आधा छोटा चम्मच

नमक स्वादनुसार
हरा धनिया सजाने के लिए

यह भी पढ़ें :- टमाटर प्याज़ की ग्रेवी बनाना | Tamatar ki tari

यह भी पढ़ें :- अरहर दाल बनाना | How to make Arhar Dal

यह भी पढ़ें :- राजमा बनाना | Rajma recipe | How to make Rajma

यह भी पढ़ें :- बेसन पकोड़ी की कढ़ी बनाना | How to make besan pakodi kadhi

मूंग दाल बनाने की विधि – Method of making sabut moong dal– How to make sabut moong dal :

सबसे पहले एक कुकर में दाल को धो कर 4-5 कप पानी, नमक, हल्दी,लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, हींग, डाल कर ढक्क्न बंद कर दीजिये। अब गैस जलाकर कुकर रखिये। 3 सीटी आने के गैस बंद कर दीजिये।

टमाटर, हरी मिर्च, अदरक को मिक्सी में पीस लीजिये।

अब एक कड़ाही लीजिये इसमें 2 टेबल स्पून तेल या घी डालिये और तेल गरम होने दीजिये। तेल गरम होने के बाद उसमे जीरा तड़का दीजिये।

जीरा ब्राउन होने पर इसमें पिसे हुए टमाटर हरी मिर्च डाल कर धीमी गैस पर तब तक पकने दें जब तक टमाटर तेल न छोड़ दे। अब उबली हुई दाल को डाल दीजिये।

धीमी गैस पर 2-3 मिनट खौलने के बाद इसमें 2 चम्मच देशी घी डालिये और हरा धनिया डाल कर रोटी के साथ गरम गरम सर्व करें।

याद रखने योग्य बातें – Sabut Moong Dal

1. दाल को गाड़ी पतली अपनी पसंद से रखे।
2. पानी जितनी गाड़ी रखनी हैं या पतली करनी हैं उसी हिसाब से रखें।
3. दाल को देशी घी या रिफाइंड में भी बना सकते हैं।

4. दाल को ज्यादा सीटी न लगवाएं नहीं तो घुल जाएगी।
5. जब दाल में सीटी आये उस टाइम गैस धीमी रखिये गैस तेज़ होने पर दाल का पानी निकल जायेगा।
6. प्याज़, लहसुन डालना चाहो तो टमाटर डालने से पहले बारीक कटे हुए लहसुन प्याज़ डालकर कर भून लीजिये।

Watch on YouTube | View on Facebook | View on Twitter | View on Google+

Suggested recipes:

सूजी का उत्तपम

rashmi :