X

ब्रेड आइस क्रीम रेसिपी | Bread Ice Cream | Homemade Ice Cream Recipe |

bread ice cream

ब्रेड आइस क्रीम – Bread Ice Cream – बनाना बहुत ही आसान है। इसे हम ब्रेड और दूध से मिला कर बनाएंगे। ब्रेड से आइस क्रीम बनाने का बस एक यही फायदा होता है की इसमें जिस सामान की जरूरत होती है वह घर पर आसानी से मिल जाती है। इससे क्या होता है की आइस क्रीम बनाना आसान हो जाता है।

बहुत ही कम सामग्री में आज हम आपको आइसक्रीम बनाना बताएंगे। कई बार बच्चे आइसक्रीम की जिद्द करने लगते हैं तो मार्केट से हम लोग ला नहीं पाते इसलिए ब्रेड आइस क्रीम को हम लोग तुरंत घर में बना सकते हैं। तो फिर चलिए शुरू करते है ब्रेड आइस क्रीम (Bread Ice Cream )बनाना।

यह भी पढ़े: कोल्ड कॉफी रेसिपी | Cold Coffee Recipe | Cafe Style Cold Coffee

आवश्यक सामग्री – Necessary ingredients to make Bread Ice Cream Recipe – Bread Ice Cream Recipe

ब्रेड स्लाइस – 4
दूध – 1 लीटर (दूध को गाढ़ा करके एक तिहाई ले लेना है )
चीनी – आधा कप
मलाई – आधा कप ( या क्रीम )

ड्राई फ्रूट्स –

काजू – 10
बादाम – 10
किशमिश -10
इलायची पाउडर – 4-5

यह भी पढ़े: व्रत स्पेशल दही | Dahi For Fasting | Vrat wali dahi

ब्रेड आइस क्रीम बनाने की विधि – Method of making Bread Ice Cream – How to make Bread Ice Cream:

सबसे पहले हमें ब्रेड के स्लाइस लेने हैं। इनके किनारे काट लीजिये क्यूकी किनारे वाला पार्ट हार्ड होता है। अब ब्रेड को छोटे छोटे पीस में काट कर मिक्सी के जार में डालें और पीस लें। ब्रेड को बारीक पीस लीजिये।

जब ब्रेड अच्छे से पीस जाएं तब जार का ढक्क्न हटाईये और उसमे डाल दीजिये मलाई ,चीनी ,इलायची पाउडर ,और थोड़ा सा ही बाकि का दूध बाद में डालना है। ढक्क्न बंद कर दें और फिर से एक बार अच्छे से सभी चीज़ों को ब्लेंड कर लें।

2 मिनट ब्लेंड करने के बाद मिक्सी बंद करके जार का ढक्क्न खोले और बचा हुआ दूध भी डाल कर एक बार और ब्लेंड कर लीजिये ।

अब कोई एयर टाइट कंटेनर लीजिये उसमे कुछ लम्बे पतले पीस में कटे हुए ड्राई फ्रूट्स फैला दीजिये बाकि ड्राई फ्रूट्स बाद में डालने हैं।

आइसक्रीम का जो मिश्रण तैयार किया है वो भी डाल दीजिये। सबसे लास्ट में बाकि के बचे हुए ड्राई फ्रूट्स भी डाल दीजिये। फॉयल पेपर लगा कर ढक्क्न बंद कर दें और 7 से 8 घंटे फ्रीजर में जमने के लिए रख दीजिये।

7 से 8 घंटे बाद आप देखेंगे की आइस जमकर तैयार इसे आप ठंडी ठंडी सर्व कीजिये।

यह भी पढ़े: कस्टर्ड आइस क्रीम | Custard Ice Cream | Custard Ice Cream Recipe

: याद रखने योग्य बातें – :

कंटेनर के ऊपर अगर आप फॉयल पेपर नहीं लगाएंगे तो उसके ऊपर आइस जम जाएगी और आइस क्रीम अच्छी क्रीमी नहीं बनेगी।

आइस क्रीम ज़माने के लिए जरूरी नहीं की एयर टाइट कंटेनर ही हो इसे आप किसी भी कंटेनर में जमा सकते हैं।

इसमें आप अपने पसंद के ड्राई फ्रूट्स डालें जो आपको पसंद न हो वो हटा दें।

ड्राई फ्रूट हमें थोड़े ज्यादा ही डालने है क्यूकी आइसक्रीम में ड्राई से बहुत अच्छा टेस्ट आता है

यह भी पढ़े: दही वड़ा | दही भल्ला बनाना | Dahi Vada | Dahi Bhalla Recipe

Watch on YouTube | View on Facebook | View on Twitter | View on Google+

rashmi :