X

गेंहू के आटे की रोटी बनाना | How to make chapati of wheat flour

Roti chapati by Rashmi chahar

गेंहू की रोटी (chapati)हर घर में रोज़ बनाई जाती है। यह बहुत आसानी से बन जाती है। ऐसे तो रोटी अनेक प्रकार के आटे से बनाई जाती है और अलग -अलग मौसम में लेकिन गेंहू के आटे की रोटी हम हमेशा ही बनाते हैं।

सारी सब्जियों के साथ हम गेंहू के आटे की रोटी ही बनाते हैं। यह खाने में स्वादिष्ट और बहुत ही मुलायम होती है। तो आईये आज हम आपको बताते हैं गेंहू के आटे की रोटी बनाना।

आवश्यक सामग्री – Necessary ingredients to make chapati

गेंहू का आटा – 4 बड़ा कप
नमक – 1 छोटा चम्मच
पानी – 2 कप

आटा लगाने की विधि -Roti

सबसे पहले आटे को किसी थाली में निकाल लें। अब आटे को छान लें। आटे में नमक मिलायें और अच्छे से मिक्स कर लें। एक हाथ से पानी डालते जाएं और दूसरे हाथ से आटे को अच्छे से मिलाते रहें।

आटे को अच्छे से लपेट लें और गूंथते रहें। बीच-बीच में हल्का-हल्का पानी थाली पर लगाकर आटे को पलट-पलट कर लगाते रहें। जब आटा चिकना सा हो जाये तो उसे गीले कपडे या प्लेट से 10 मिनट के लिए ढककर छोड़ दें।

इससे आटा नरम हो जायेगा और रोटी अच्छे से फूल जायेंगी। रोटी बनाने के लिए आटा तैयार है।

रोटी बनाने की विधि – Atta roti

आटे को एक बार फिर से अच्छे से गूँथ लें। आटे को इकठ्ठा करके एक तरफ रख लें और एक तरफ 1/2 कप सूखा आटा लोईयों पर लगाने के लिए रख लें।

गैस जलाकर तवा गरम होने के लिए रखें। आटे में से एक मुठ्ठी भरकर आटा लें और लोई बना लें। अब इस बनी हुई लोई को दोनों तरफ से सूखे आटे में पलट कर बेलने के लिए पलोथन लगा लें और चकले पर रखें।

बेलन की सहायता से हल्का -हल्का दबाब देते हुए लोई को बेलें। लोई पर ज्यादा जोर न लगाएं इससे वह फूलेगी नहीं। बेलन से लोई को बड़ा करके रोटी बनाएं।

और तवे पर डाल दें। ऊपर से रोटी ब्राउन होने पर पलट दें। इसी प्रकार दूसरी लोई बनाकर रोटी बेलें। तवे की रोटी दूसरी तरफ से ब्राउन होने पर तवे से उतर कर गैस की जली हुई आग में चिमटे से पकड़ कर चारों और घूमाते हुए ब्राउन होने तक सेकें।

या तवे के ऊपर ही कपडे की सहायता से भी सेक सकते हैं। कपडे से हल्का -हल्का दबा कर खिसकाते जाएं। रोटी ब्राउन होने के बाद उतार लें। गेंहू की रोटी तैयार है। रोटी पर शुद्ध देशी घी लगा कर सर्व करें ।

याद रखने योग्य बातें –

1. रोटी में अगर नमक नहीं खाते हों तो न डालें बिना नमक की रोटी भी अच्छी लगती है।
2. रोटी ब्राउन ही रहनी चाहिए काली पड़ने के बाद टाइट हो जाती है।

3. आटा ज्यादा टाइट भी नहीं होना चाहिए और ज्यादा पतला भी नहीं होना चाहिए। ज्यादा टाइट आटे की रोटी ठंडी होने के बाद टाइट ही हो जाती है। 4. ज्यादा पतला आटा हाथों में चिपकेगा उसकी रोटी भी ज्यादा पलोथन लगा के बनेंगी।

5. आटे में चाहो तो थोड़ा सा नमक के साथ तेल भी डाल सकते हैँ इससे रोटी आसानी से फूल जाएगी और आटा भी थाली व् हाथ पर नहीं चिपकेगा। रोटी भी सॉफ्ट बनेगी।

Watch on YouTube | View on Facebook | View on Twitter | View on Google+

Suggested recipes:

पनीर पकोड़ा | प्याज़ पकोड़ा | बूंदी रायता बनाना | पुदीना-हरा धनियां की चटनी | ब्रेड पनीर सेंडविच | मूली का भरवां पराठा | कैबेज वेज मंचूरियन | टमाटर हरा धनियां की चटनी

rashmi :