X

ब्रेड रसमलाई | Bread Rasmalai Recipe | How To Make Bread Rasmalai

Bread Rasmalai recipe

जो लोग मीठा खाना पसंद करते हैं उन लोगो के लिए आज हम एक ऐसी रेसिपी लेकर आये हैं जो बहुत ही कम समय में बन जाती है वह है ब्रेड रसमलाई(Bread Rasmalai)। इसे झटपट बना कर खाया जा सकता है।

वैसे तो रसमलाई छैना से बनाई जाती हैं लेकिन आज हम यहां पर ब्रेड से बनाना बताएँगे जो खाने में उतनी ही स्वादिष्ट लगती है जितनी छैना वाली रसमलाई।

ब्रेड रसमलाई को हम केसर डाल कर बनाएंगे। इसमें केसर का स्वाद बहुत ही लाज़बाब होता है। तो चलिए बनाना शुरू करते हैं केसर के स्वाद से भरी ब्रेड(Bread Rasmalai) रसमलाई।

आवश्यक सामग्री – Necessary ingredients to make Bread Rasmalai

ब्रेड – 6
दूध – 1 लीटर
काजू – 10 से 12
बादाम – 10 से 12
पिस्ता – 5-6 गार्निशिंग के लिए
इलायची – 4-5
केसर – 2 पिंच
किशमिश – 15 से 20
चीनी – 200 ग्राम

ब्रेड रसमलाई बनाने की विधि – Method of making Bread Rasmalai – How to make Bread Rasmalai :

सबसे पहले एक भरी तली का बर्तन लीजिये और गैस पर गरम होने के लिए रख दीजिये। अब इस बर्तन में दूध डाल दीजिये। दूध को उबाल आने तक गरम होने दीजिये। गैस की फ्लैम पूरे प्रोसेस में तेज़ रखनी है।

मेवे तैयार करना -(Bread Rasmalai)

दूध में उबाल आये तब तक काजू बादाम को लम्बे पतले पीस में काट कर तैयार कर लीजिये। इलायची को छीलकर कूट के पाउडर बना लीजिये।

दूध को गाढ़ा करना -(Bread Rasmalai)

जब दूध में उबाल आ जाये तब उसे तब तक चलते रहना है जब तक की दूध जल कर आधा ना रह जाये। दूध को तली में से छुड़ाते हुए लगातार चलते रहना है। दूध को जितना हमने दूध लिया था उसका आधा कर लेना है यानी की एक लीटर दूध का आधा लीटर करना है।

दूध जलाकर हमने लगातार चलते हुए आधा कर लिया है अब इसमें मिला दीजिये चीनी , एक पिंच केसर , काजू , बादाम,इलायची पाउडर। फिर से इसे 5 मिनट के लिए और उबलने दीजिये।

अब गैस की फ्लैम बंद कर दीजिये और दूध को ठंडा होने दीजिये।

ब्रेड रसमलाई बनाना –(Bread Rasmalai)

तब तक ब्रेड के स्लाइस को किसी गोल कटर या गिलास की हेल्प से बीच में से काट लीजिये। किनारे हटा दीजिये। इसी प्रकार सभी ब्रेड को काट कर तैयार कर लीजिये। 6 ब्रेड में 6 स्लाइस काट कर तैयार हो कर लीजिये।

दूध भी ठंडा हो चूका है। ब्रेड के स्लाइस दूध में 2 या 3 जितने आ जाये डाल दीजिये। 2 मिनट बाद किसी चमचे की हेल्प से निकाल कर प्लेट में सर्व कीजिये इसी प्रकार सभी ब्रेड स्लाइस डाल कर प्लेट में निकल लीजिये बचा हुआ दूध भी प्लेट में डाल दीजिये।

रसमलाई बनकर तैयार है रसमलाई के ऊपर बचे हुए मेवे केसर डाल कर सजा दीजिये।

याद रखने योग्य बातें – Bread Rasmalai

चीनी आप अपने स्वाद अनुसार डाल सकते हैं।

1.गरम दूध में ब्रेड ना डालें ऐसा करने से रसमलाई टूट सकती है एक दम ठंडा करके ही डालना है।

2.ज्यादा अच्छे टेस्ट के लिए रसमलाई को बनाकर फ्रीज़ में रख दें जब ठंडी हो जाये तब सर्व कीजिये।

3.अगर केसर नहीं है तो ना डालें बिना केसर के भी अच्छा टेस्ट आता है।
Watch on YouTube | View on Facebook | View on Twitter | View on Google+

Suggested recipes:

कलाकन्द मिठाई |मथुरा के पेड़ा बनाना | मावा की बर्फी | मावा के लड्डू

rashmi :