X

बेसन और सूजी का हलवा बनाना | How to make Besan Suji Halwa

Besan Suji Halwa by Rashmi Chahar

Besan Suji Halwa – सबसे पहले ड्राई फ्रूट्स को छोटे छूटे टुकडों में काट लीजिये। बादाम को लम्बाई में काटना अच्छा रहता है। कटे हुए ड्राई फ्रूट्स को एक प्लेट में अलग रख लीजिये।

आवश्यक सामग्री – Necessary ingredients to make Besan Suji Halwa:

सूजी – 100 ग्राम
चीनी – 200 ग्राम
बेसन – 100 ग्राम
घी – 100 ग्राम
किशमिश – 4 चम्मच
काजू – 15 पीस
बादाम – 15 पीस
इलाइची – 7 पीस

बेसन और सूजी का हलवा बनाने की विधि – Method of making Besan Suji Halwa:

सबसे पहले ड्राई फ्रूट्स को छोटे छूटे टुकडों में काट लीजिये। बादाम को लम्बाई में काटना अच्छा रहता है। कटे हुए ड्राई फ्रूट्स को एक प्लेट में अलग रख लीजिये।

नॉनस्टिक पैन में आधा सा घी डालकर पिघलने दीजिये। घी पिघलने के बाद उसमे सूजी को डाल दें। सूजी को कछली से चलाते रहिये जिससे जल न जाये। सुनहरी होने पर सूजी को एक प्लेट में निकाल कर रख लीजिये।

अब बेसन को भूनना है। बचे हुए घी को पैन में डाल कर बेसन को भूनिये। याद रहे बेसन को ज्यादा नहीं भूनना है बरना बेसन में कड़वापन आ सकता है।

बेसन भुनने पर उसमें भुनी हुई सूजी, चीनी और करीब ३ कप पानी डाल दें। हलवा उबलने पर इसमें ड्राई फ्रूट्स डाल दें और चलाते रहें।

गाड़ा होने पर इलाइची पाउडर और एक चम्मच घी डालें। बेसन और सूजी का हलवा तैयार है

हलवे को प्लेट में निकाल कर उसके ऊपर घी और ड्राई फ्रूट्स डाल कर सर्वे करें।

Watch on YouTube | View on Facebook | View on Twitter | View on Google+

Suggested recipes:

कलाकन्द मिठाई |मथुरा के पेड़ा बनाना | मावा की बर्फी | मावा के लड्डू

rashmi :