X

आलू पकोड़ा बनाना | Aloo Pakora Recipe | How To Make Aloo Pakora

Aloo Pakora by Rashmi Chahar

आलू पकोड़े(Aloo Pakora) सभी को बहुत पसंद होते हैं। पकोड़े अनेक चीजों से बनाये जाते हैं जैसे पालक के पकोड़े, पनीर के पकोड़े, मिर्ची पकोड़ा, गोभी पकोड़ा, बेंगन पकोड़ा, प्याज़ के पकोड़े लेकिन आलू के पकोड़े बहुत ही टेस्टी और बहुत ज्यादा पसंद किये जाने वाले होते हैं।

यह आलू के पकोड़े (Aloo Pakora) बहुत ही कम समय में बन जाते हैं। आलू पकोड़े बच्चे, बड़े सभी को पसंद होते हैं तो आईये आज आपको बताते हैं आलू के पकोड़े बनाना।

आवश्यक सामग्री – Necessary ingredients to make Aloo Pakora

बेसन – डेढ़ कप
आलू – 3-4
लाल मिर्च पाउडर – 1/2 चम्मच
धनिया पाउडर – 1 चम्मच
चाट मसाला – 2 चम्मच
नमक – 1/2 चम्मच या स्वादनुसार
तेल – तलने के लिए

आलू पकोड़ा बनाने की विधि – Method Of Making Aloo Pakora – How To Make Aloo Pakora :

सबसे पहले एक बड़े बर्तन में बेसन को छान के डाल लीजिये। अब थोड़ा- थोड़ा पानी डालकर बेटर बना लीजिये।
अब इसमें लाल मिर्च पाउडर, नमक 1/2 चम्मच चाट मसाला, धनिया पाउडर, मिला कर एक बार फिर अच्छे से मिक्स कीजिये।
बेटर को जितना ज्यादा अच्छे से फेंट कर घोल बनाओगे उतने ही बढ़िया पकोड़े बनेंगे। बेटर न ज्यादा पतला होना चाहिए और न ज्यादा गाढ़ा। पकोड़े का बेटर तैयार है।

अब गैस ऑन कीजिये और कड़ाही में तेल गरम कीजिये। आलू को छील कर धो लीजिये। अब आलू के पतले – पतले पीस चिप्स के आकर में काट लीजिये।
एक पीस लीजिये और दोनों साइड चाट मसाला लगाईये और बेसन के घोल में दोनों साइड पलट कर बेसन का घोल लगा लें और गरम तेल में डाल दीजिये।

इसी प्रकार सभी पीस बेसन घोल लगा कर कड़ाही में जितने आ जाएं उतने डाल दीजिये।

जब पकोड़े एक साइड से ब्राउन हो जाएं तब उन्हें दूसरी साइड से भी ब्राउन कर लीजिये। पकोड़े दोनों साइड से ब्राउन होने पर प्लेट में निकाल लीजिये। गरमागरम पकोड़े तैयार हैं इन्हे हरी चटनी या टोमेटो सॉस किसी भी अपनी पसंद की चटनी से सर्व करें।

याद रखने योग्य बातें (Aloo Pakora)-

1. बेटर में आप हरी मिर्च बारीक कटी हुई और हरा धनिया भी डाल सकते हैं
2. अगर आप चाहते हैं की पकोड़े फूले हुए होने चाहिए तो बेटर को अच्छे से फेंट लें या उसमे चौथाई चम्मच बैंकिंग सोडा डाल दें पकोड़े फूले हुए बनेंगे।

Watch on YouTube | View on Facebook | View on Twitter | View on Google+

rashmi :