X

दही- हरा धनियां चटनी बनाना | Dahi hara dhaniya chutney banana | How to make curd coriander chutney

Dahi hara dhaniya chutney by rashmi chahar

चटनी अनेक चीजों से और अनेक तरीकों से बनाई जाती है। लेकिन मैं यहां पर आपको दही वाली हरी चटनी (Dahi hara dhaniya chutney -curd coriander chutney) बनाना बता रही हूँ। दही वाली चटनी खाने मेँ टेस्टी और खट्टी होती है।हरी चटनी को हम खाने मेँ हमेशा बनाते ही हैं। यह दही की हरी चटनी पकोड़े, समोसा, किसी भी तरह के चीला से हम खा सकते हैं। तो आईये देखते हैं दही वाली हरी चटनी।

आवश्यक सामग्री – Necessary ingredients to make(Dahi hara dhaniya chutney -curd coriander chutney

दही – 1 टेबल स्पून
हरा धनिया – 50 ग्राम
अदरक – 1 टुकड़ा
हींग – 1 चुटकी
हरी मिर्च – 3
नमक – 1/2 चम्मच
जीरा – 3/4 चम्मच

दही वाली हरी चटनी बनाने की विधि – Method of making(Dahi hara dhaniya chutney -curd coriander chutney:

1. धनिये हरी मिर्च को धो कर मोटा-मोटा काट लेंगे। अदरक को भी टुकड़ो मेँ काट लेंगे।

2. अब मिक्सी के जार मेँ हरा धनियां, हरी मिर्च,अदरक, जीरा, हींग, नमक और दही डाल देंगे।

3. अब इसमें 1/2 कप पानी डाल कर पीस लेंगे और एक कटोरी मेँ निकाल लेंगे।

4. इस दही वाली हरी चटनी को हम 5-6 दिन तक उपयोग मेँ ले सकते हैं।

5. दही हरा धनियां की चटनी तैयार है इसे हम पकोड़ी, समोसा किसी के भी साथ सर्व करें।

याद रखने योग्य बातें – (Dahi hara dhaniya chutney -curd coriander chutney

1. चटनी आपको जितनी पतली रखनी है उतना पानी डालें।

2.चटनी ज्यादा बनानी है तो सामान ज्यादा ले लें।

3.आप चटनी मेँ पालक के कुछ पत्ते, पुदीना डाल सकते हैं

Watch on YouTube | View on Facebook | View on Twitter | View on Google+

Suggested recipes:

सूजी का उत्तपम

rashmi :