X

राजमा बनाना | Rajma recipe | How to make Rajma

Razma by Rashmi Chahar

राजमा (Rajma) में प्रोटीन की मात्रा होती है। यह खाने में भी टेस्टी होता है। ऐसे तो इसे रोटी, नान के साथ भी खा सकते हैं लेकिन यह चावल के साथ ज्यादा टेस्टी लगता है। तो आईये आज हम आपको बताते हैं राजमा बनाना।

राजमा बनाने की आवश्यक सामग्री – Necessary ingredients to make Rajma

राजमा – 250 ग्राम
तेल – 2 टेबल स्पून
जीरा – 1/2 छोटा चम्मच
टमाटर – 3 बड़े

हरी मिर्च -2
प्याज़ – 2
अदरक लहसुन पेस्ट – 2चम्मच
धनियां पाउडर -1 चम्मच

लाल मिर्च – 1/2 चम्मच
नमक स्वादनुसार
हरा धनियां – 1 टेबल स्पून
हींग – 1-2 पिंच
राजमा मसाला – 1 बड़ा चम्मच

यह भी पढ़ें :- छिलका उड़द दाल बनाना | Chhilka Urad Dal Recipe

यह भी पढ़ें :- लाल मसूर दाल बनाना | Lal masoor dal recipe

यह भी पढ़ें :- साबुत मसूर दाल बनाना | Sabut masoor dal recipe

यह भी पढ़ें :- साबुत मूंग दाल बनाना | Sabut moong dal recipe

राजमा बनाने की विधि – Method of making Rajma– How to make Rajma:

राजमा को 7-8 घंटे के लिए साफ भिगो दीजिये। इसके बाद एक कुकर में राजमा,3 गिलास पानी,नमक डालकर गैस पर रखिये।

एक सीटी आने के बाद गैस कम कर दीजिये उसके 5 मिनट बाद गैस बंद कर दीजिये।

टमाटर हरी मिर्च का पेस्ट बना बना लें। प्याज़ को बारीक काट लें। अब कड़ाही में तेल डालकर तेल गरम होने के लिए गैस पर रखिये। तेल गर्म होने के बाद जीरा हींग तड़काइये।

जीरा ब्राउन होने बारीक कटी प्याज़ डालकर ब्राउन होने तक भुने उसके बाद टमाटर की प्यूरी (पेस्ट ) डाल दीजिये। टमाटर के पेस्ट को धीमी का आग पर पकाइये जब टमाटर तेल छोड़ने लग जाये तो उबले हुए राजमा डाल दीजिये।

राजमा को चलाकर राजमा मसाला, धनियां पाउडर डाल दीजिये। 2-3 मिनट तक पकने दीजिये हरा धनिया डालकर गैस बंद कर दें।

गरमा गरम चावल, रोटी, नान के साथ परोसिये।
राजमा तैयार है।

Watch on YouTube | View on Facebook | View on Twitter | View on Google+

Suggested recipes:

शाही पनीर

rashmi :