X

नीबू पानी शरवत | Nimbu Pudina Sharvat Recipe | Mint Lemonade

Nimbu Pudina Sharvat

आज हम बना रहे हैं नीबू पानी शरवत Nimbu Pudina Sharvat । नीबू का सेवन हम अलग -अलग तरीके से करते हैं। जैसे सब्जी में डालकर, प्लेन नीबू पानी बनाकर, या फिर फ्लेवर के लिए किसी भी जूस में भी डाल लेते है। बिटामिन C की मात्रा नीबू में अत्यधिक रूप से पायी जाती है। यह हमारे शरीर को गर्मी के मौसम में काफी राहत देता है।
लेकिन आज हम यहाँ पर कुछ अलग ही डालकर बहुत ही अच्छे टेस्ट में अलग तरीके का नीबू पानी तैयार करेंगे जो पीने में बहुत अधिक स्वादिष्ट होता है। जो गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडक देने के साथ साथ ताकत व् स्फूर्ति भी देता है।

यह नीबू पानी शरवत गरमी के मौसम में हमारे पूरे शरीर को तरोताज़ा कर देता है। प्लेन लस्सी एक ऐसा ड्रिंक है जो बहुत ही आसानी से बन जाती है। बच्चों से लेकर बड़े लोग भी इसे बहुत पसंद करते है।तो फिर चलिए शुरू करते हैं नीबू पानी शरवत बनाना

यह भी पढ़े: कोल्ड कॉफी रेसिपी | Cold Coffee Recipe | Cafe Style Cold Coffee

आवश्यक सामग्री – Necessary ingredients to make Nimbu Pudina Sharvat recipe | Mint Lemonade Recipe

पुदीना – 1 टेबल स्पून
चीनी – 2 चम्मच
नीबू का रस – 2 नीबू का
आधा छोटी चम्मच – नमक
आधा छोटी चम्मच -काली मिर्च पाउडर
भुना हुआ जीरा – 1/2 चम्मच

यह भी पढ़े: Recipe videos: Suji Dahi Bhalla | Phalahari Dahi | vrat wali Hari Chutney | Phalahari Dahi Bhalle

नीबू पानी शरवत बनाने की विधि – Method of making Nimbu Pudina Sharvat Recipe| How to Make Mint Lemonade :

पुदीना के पत्ते तोड़ लीजिये और इसे अच्छे से साफ पानी में धो लीजिये।
सबसे पहले कोई भी ब्लेंडिंग जार लेंगे इसमें डालेंगे पुदीना के पत्ते,नमक, नीबू का रस ,काली मिर्च का पाउडर,चीनी डालकर ढक्क्न बंद कर देंगे और मसाले को अच्छे से पीस लेंगे।

मिक्सी बंद करेंगे और जार का ढक्क्न हटा कर देखंगे की मसाला अच्छे से पीस गया तो अब इसमें मिला देंगे २ गिलास ठंडा पानी। दो गिलास नीबू पानी बना रहे हैं तो दो गिलास ही डालेंगे हम ठंडा पानी। जितना ठंडा पानी डालेंगे उतना ही नीबू पानी टेस्टी लगेगा।सभी चीज़ों को मिला देंगे और बड़े गिलास में छलनी की हेल्प से छान लेंगे।

सर्व करने के लिए दो गिलास लेंगे इनमे हम नीबू पानी डालेंगे सबसे लास्ट में आइस क्यूब्स डाल देंगे। ठंडा ठंडा नीबू पानी बनकर तैयार है पुदीना के पते और नीबू स्लाइस लगा कर सर्व करें। अगर आप बच्चों को दे रहे हैं तो स्ट्रॉ लगा कर सर्व करें।

यह भी पढ़े: कंडेंस्ड मिल्क रेसिपी | Condensed Milk Recipe | Milkmaid Recipe

याद रखने योग्य बातें –

नीबू पानी में आप सफ़ेद नमक की जगह काला नमक भी डाल सकते हैं इससे यह और भी टेस्टी लगता है।

जितना ठंडा पानी लेंगे नीबू पानी उतना ही टेस्टी लगेगा।

पुदीना के साथ आप थोड़ा सा हरा धनिया और हरी मिर्च भी डाल सकते हैं।

पुदीना को थोड़ा सा पानी डालकर पीस लें बाकि पानी बाद में डालें। ज्यादा पानी के साथ पुदीना अच्छे से पीस नहीं पायेगा

Watch on YouTube | View on Facebook | View on Twitter | View on Google+

यह भी पढ़े: कस्टर्ड आइस क्रीम | Custard Ice Cream | Custard Ice Cream Recipe

rashmi :