X

मसाला छाछ रेसिपी | Masala Chhachh Recipe | Spiced Buttermilk

Masala Aam Mirch Recipe

आज हम बना रहे हैं मसाला छाछ – Masala Chhachh । छाछ का सेवन हम अलग -अलग तरीके से करते हैं। जैसे लस्सी बनाकर रायता बनाकर आदि। लेकिन आज हम यह पर कुछ अलग ही पुदीने और हरा धनिया से मसाले डालकर बहुत ही अच्छी सी मसाले वाली छाछ बना रहे हैं। जो गर्मी शरीर को ठंडक देने के साथ साथ ताकत व् स्फूर्ति भी देती है।

यह मसाले वाली छाछ गरमी के मौसम में हमारे पूरे शरीर को तरोताज़ा कर देती है।मसाला छाछ एक ऐसा ड्रिंक है जो बहुत ही आसानी से बन जाती है। बच्चों से लेकर बड़े लोग भी इसे बहुत पसंद करते है।तो फिर चलिए शुरू करते हैं मसाले वाली छाछ बनाना

यह भी पढ़े: कोल्ड कॉफी रेसिपी | Cold Coffee Recipe | Cafe Style Cold Coffee

आवश्यक सामग्री – Necessary ingredients to make Masala Chhachh recipe | Spiced Buttermilk Recipe

दही – 1 कप
पानी – 2 गिलास
पुदीना पाउडर – 1/2 चम्मच
काली मिर्च पाउडर – 1/2 चम्मच
हींग – 2 पिंच
भुना हुआ जीरा – 1/2 चम्मच
काला नमक – 1/2 छोटी चम्मच
हरा धनिया – 1 टेबल स्पून (कटा हुआ )
हरी मिर्च – 1( कटी हुई )
नमक – टेस्ट के अकॉर्डिंग

यह भी पढ़े: पनीर दही भल्ले | Paneer Dahi bhalle | Paneer Dahi Vada

मसाला छाछ रेसिपी बनाने की विधि – Method of making Masala Chhachh Recipe| How to Make Spiced Buttermilk| :

सबसे पहले हरा धनिया हरी मिर्च को अच्छे से धो कर बारीक काट लीजिये।

एक मिक्सी का जार लीजिये इसमें हरा धनिया, हरी मिर्च नमक, काला नमक, हींग,काली मिर्च डाल दीजिये अब थोड़ा सा पानी डालकर इस सबका पेस्ट बना लीजिये ताकि धनिया हरी मिर्च अच्छे से पीस जाये।

जार का ढक्क्न हटाईये और आप देखंगे की सभी चीज़ें अच्छे से पीस गयी हैं अब डाल दीजिये इसमें दही और फिर से 1 मिनट के लिए ब्लेंड कर लीजिये।

ब्लेंड की हुई दही को किसी भी बड़े बर्तन में निकाल लीजिये। ठंडा एक गिलास पानी डालकर मिला दीजिये।आप चाहे तो इसमें और भी पानी डाल सकते हैं लेकिन में यह पर एक गिलास पानी डाल रही हूँ। आप अपने पसंद के अनुसार छाछ को पतली गाढ़ी रख सकते हैं।

अबसे लास्ट में भुना हुआ जीरा और थोड़ा पुदीना डालकर मिला लीजिये मसाला छाछ बनकर तैयार है।

छाछ को सर्व करने के लिए २ गिलास ले लीजिये इनमे छाछ को डाल दीजिये। 2-2 आइस क्यूब्स और धनिया पत्ती डालकर सर्व करें।

यह भी पढ़े: व्रत स्पेशल दही | Dahi For Fasting | Vrat wali dahi

Watch on YouTube | View on Facebook | View on Twitter | View on Google+

rashmi :