X

प्लेन लस्सी | Plain Lassi | Simple Lassi Recipe in Hindi

Plain Lassi

आज हम बना रहे हैं प्लेन लस्सी Plain Lassi । दही का सेवन हम अलग -अलग तरीके से करते हैं। जैसे लस्सी बनाकर रायता बनाकर आदि। लेकिन आज हम यहाँ पर कुछ अलग ही डालकर बहुत ही अच्छे टेस्ट में अलग तरीके की लस्सी तैयार करेंगे जो पीने में बहुत अधिक स्वादिष्ट होती है।। जो गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडक देने के साथ साथ ताकत व् स्फूर्ति भी देती है।

यह प्लेन लस्सी गरमी के मौसम में हमारे पूरे शरीर को तरोताज़ा कर देती है। प्लेन लस्सी एक ऐसा ड्रिंक है जो बहुत ही आसानी से बन जाती है। बच्चों से लेकर बड़े लोग भी इसे बहुत पसंद करते है।तो फिर चलिए शुरू करते हैं प्लेन लस्सी बनाना

यह भी पढ़े: कस्टर्ड आइस क्रीम | Custard Ice Cream | Custard Ice Cream Recipe

आवश्यक सामग्री – Necessary ingredients to make Plain Lassi recipe | lassi Recipe

दही – 1 कप
चीनी – 1 बड़े चम्मच
आइस क्यूब्स – 4-5
शहद – 2 चम्मच

गार्निशिंग के लिए —
बादाम – २लम्बे पीस में कटे हुए
टूटी फ्रूटी – 7-8

यह भी पढ़े: कोल्ड कॉफी रेसिपी | Cold Coffee Recipe | Cafe Style Cold Coffee

प्लेन लस्सी बनाने की विधि – Method of making Plain Lassi Recipe| How to Make Lassi :

सबसे पहले कोई भी मिक्सी का जार ले लीजिये इसमें डालिये दही। लस्सी के लिए दही ठंडा ही होना चाहिए। दही के साथ डाल दीजिये 1चीनी, शहद,आइस क्यूब्स, सभी चीज़ें डालने के बाद के ढक्क्न बंद कर दीजिये।

आधा मिनट के लिए ब्लेंड कर लीजिये। आधा मिनट बाद आप मिक्सी बंद कर दीजिये और जार का ढक्क्न हटा कर देखेंगे की लस्सी बनकर तैयार है।

लस्सी को सर्व करने के कोई कांच का गिलास ले लीजिये। इसमें लस्सी को डाल दीजिये। लस्सी डालने के दो से तीन आइस क्यूब्स डाल दीजिये क्यूकी लस्सी ठंडी ही अच्छी लगती है।
सबसे लास्ट में कुछ ड्राई फ्रूट्स डालकर सर्व कीजिये।

ठंडी ठंडी लस्सी बनकर तैयार है।

यह भी पढ़े: पनीर दही भल्ले | Paneer Dahi bhalle | Paneer Dahi Vada

याद रखने योग्य बातें —

लस्सी बनाने के लिए आप ठंडी दही का ही इस्तेमाल करें।लस्सी जितनी ठंडी होगी उतनी ही टेस्टी लगेगी।

लस्सी में मीठा आप अपने टेस्ट के अकॉर्डिंग ही डालें जितना कम ज्यादा आप पसंद करते हैं।

जितने लोगों के लिए आप लस्सी बना रहे हैं उतनी सामान की क्वांटिटी कम ज्यादा कर सकते हैं।

Watch on YouTube | View on Facebook | View on Twitter | View on Google+

यह भी पढ़े: घेवर रेसिपी | Ghevar recipe | How To Make Malai Ghever|

rashmi :