X

रूहफजा लस्सी | Rooh Afza Lassi | Rooh Afza Lassi Recipe in Hindi|

rooh afza lassi

आज हम बना रहे हैं रूहफजा लस्सी – Rooh Afza Lassi। दही का सेवन हम अलग -अलग तरीके से करते हैं। जैसे लस्सी बनाकर रायता बनाकर आदि। लेकिन आज हम यहाँ पर कुछ अलग ही रूह अफ़ज़ा डालकर बहुत ही अच्छे टेस्ट में अलग तरीके की लस्सी तैयार करेंगे जो पीने में बहुत अधिक स्वादिष्ट होती है।। जो गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडक देने के साथ साथ ताकत व् स्फूर्ति भी देती है।

यह रूहफजा लस्सी गरमी के मौसम में हमारे पूरे शरीर को तरोताज़ा कर देती है। रूहफजा लस्सी एक ऐसा ड्रिंक है जो बहुत ही आसानी से बन जाती है। बच्चों से लेकर बड़े लोग भी इसे बहुत पसंद करते है।तो फिर चलिए शुरू करते हैं रूहफजा लस्सी बनाना

यह भी पढ़े: कोल्ड कॉफी रेसिपी | Cold Coffee Recipe | Cafe Style Cold Coffee

आवश्यक सामग्री – Necessary ingredients to make Rooh Afza Lassi recipe | lassi Recipe

दही – 1 कप
रूहअफजा – 2 बड़े चम्मच
आइस क्यूब्स – 4-5
शहद – 2 चम्मच

यह भी पढ़े: घेवर रेसिपी | Ghevar recipe | How To Make Malai Ghever|

रूहफजा लस्सी बनाने की विधि – Method of making Rooh Afza Lassi Recipe| How to Make Rooh Afza Lassi :

सबसे पहले कोई भी मिक्सी का जार ले लीजिये इसमें डालिये दही। लस्सी के लिए दही ठंडा ही होना चाहिए। दही के साथ डाल दीजिये २ चम्मच रूह अफ़ज़ा, शहद,आइस क्यूब्स, सभी चीज़ें डालने के बाद के ढक्क्न बंद कर दीजिये।

आधा मिनट के लिए ब्लेंड कर लीजिये। आधा मिनट बाद आप मिक्सी बंद कर दीजिये और जार का ढक्क्न हटा कर देखेंगे की लस्सी बनकर तैयार है।

लस्सी को सर्व करने के कोई कांच का गिलास ले लीजिये। इसमें लस्सी को डाल दीजिये। लस्सी डालने के दो से तीन आइस क्यूब्स डाल दीजिये क्यूकी लस्सी ठंडी ही अच्छी लगती है।
सबसे लास्ट में कुछ ड्राई फ्रूट्स या फिर रूह अफ़ज़ा की बूंदे डालकर सर्व कीजिये।

ठंडी ठंडी रूह अफ़ज़ा लस्सी बनकर तैयार है।

यह भी पढ़े: कस्टर्ड आइस क्रीम | Custard Ice Cream | Custard Ice Cream Recipe

याद रखने योग्य बातें —

लस्सी बनाने के लिए आप ठंडी दही का ही इस्तेमाल करें।लस्सी जितनी ठंडी होगी उतनी ही टेस्टी लगेगी।

रूह अफ़ज़ा लस्सी में रूह अफ़ज़ा और मीठा आप अपने टेस्ट के अकॉर्डिंग ही डालें जितना कम ज्यादा आप पसंद करते हैं।

जितने लोगों के लिए आप लस्सी बना रहे हैं उतनी सामान की क्वांटिटी कम ज्यादा कर सकते हैं।

यह भी पढ़े: इडली मंचूरियन | Idli Manchurian Recipe | Leftover Idli recipes |

Watch on YouTube | View on Facebook | View on Twitter | View on Google+

rashmi :