X

मैंगो शेक रेसिपी | Mango Shake Recipe | Mango MilkShake Recipe In Hindi

Mango Shake Recipe

मैंगो शेक – Mango Shake – एक ऐसा ड्रिंक है जो बहुत ही आसानी से बन जाता है। आम सभी को बहुत पसंद होता है और आम से ही बना ये ठंडा ठंडा मेंगो शेक बच्चों बड़ों सभी को बहुत पसंद आता है।

जितना यह पीने में स्वादिष्ट है उतना ही बनाने में एकदम आसान। गर्मी के मौसम में जब आप कही बहार से आएं और ठंडा ठंडा मेंगो शेक पीने को मिल जाये तो शॉपिंग का मजा ही कुछ अलग हो जाये।

मेंगो शेक को आइस क्रीम डालकर भी बनाया जाता है लेकिन हम यहां पर बिना आइस क्रीम के मेंगो शेक बनाना बताएंगे। तो फिर चलिए शुरू करते हैं मैंगो शेक बनाना।

यह भी पढ़े: कोल्ड कॉफी रेसिपी | Cold Coffee Recipe | Cafe Style Cold Coffee

आवश्यक सामग्री – Necessary ingredients to make Mango Shake recipe | Mango Milk shake Recipe

दूध – 2 गिलास
आम – 1 पका हुआ
चीनी – 2 चम्मच
आइस क्यूब्स – 6-7

गार्निशिंग के लिए —

काजू – 3-4 लम्बे पीस में कटे हुए
बादाम – 3-4 लम्बे पतले पीस में कटे हुए
किशमिश – 7-8
टूटी फ्रूटी – 10-12
इलायची पाउडर – 1/4 चम्मच

यह भी पढ़े: व्रत स्पेशल दही | Dahi For Fasting | Vrat wali dahi

मैंगो शेक रेसिपी बनाने की विधि – Method of making Mango Shake Recipe| How to make Mango Milk Shake :

मैंगो शेक बनाने के लिए सबसे पहले आप मैंगो को अच्छे से धो कर पिलर की हेल्प से उसका छिलका हटा कर गूदा निकाल लीजिये। गूदे को छोटे छोटे पीस में काट कर तैयार कर लीजिये।

अब मिक्सी का एक जार लीजिये इसमें आम का गूदा और थोड़ा सा दूध डालकर ढक्क्न बंद कीजिये और मिक्सी चलकर अच्छे से पीस लीजिये।

जब आम अच्छे से पीस जाये तब उसमे बचा हुआ दूध इलायची पाउडर डालकर फिर अच्छे से पीस लीजिये। पीसने के बाद ढक्क्न हटाएं आइस क्यूब्स डालकर स्पून की हेल्प से मिला दीजिये।

सर्व करने के लिए 2 गिलास ले लीजिये इनमे मेंगो शेक डालिये कटे हुए
बादाम,काजू,किशमिश और टुट्टी फ्रूटी डालकर मेंगो शेक को गार्निश कीजिये।
ठंडा ठंडा मेंगो शेक बनकर बिलकुल तैयार है।

यह भी पढ़े: पनीर दही भल्ले | Paneer Dahi bhalle | Paneer Dahi Vada

: याद रखने योग्य बातें -:

अगर आप और भी गाढ़ा मैंगो पसंद करते हैं तो इसमें 1-2 स्कूप आइस क्रीम डाल लीजिये।

मेंगो शेक के लिए हमेशा सफेदा आम ही लें क्यूकी इससे मैंगो शेक और भी टेस्टी बनता है।

Watch on YouTube | View on Facebook | View on Twitter | View on Google+

rashmi :