X

पत्ता गोभी कोफ्ता सब्जी | Cabbage Kofta Recipe

Cabbage Kofta

पत्ता गोभी के कोफ्ते(Cabbage Kofta) की सब्जी खाने में बहुत ही टेस्टी होती है। इसे हम मेहमानों के लिए भी बना सकते सकते हैं। पत्ता गोभी के पकोड़े भी बनाये जाते हैं जिन्हे हम चटनी, सॉस बगेरा के साथ खाने के लिए बनाते हैं।

यहां पर हम पत्ता गोभी के कोफ्ते की सब्जी बना रहे हैं जिसे रोटी,पराठा,नान,चावल के साथ खाया जाता हैं। यह बहुत ही चटपटी और टेस्टी सब्जी है। तो आईये आज बनाते हैं पत्ता गोभी (बंद गोभी ) के कोफ्ते की सब्जी।


झटपट बनाये पत्ता गोभी कोफ्ता सब्जी (1 मिनट का वीडियो देखें)- Instant Cabbage Kofta Sabji – Mini Video

आवश्यक सामग्री – Necessary ingredients to make Cabbage kofta Recipe

कोफ्ते के लिए –

पत्ता गोभी (बंद गोभी )- 300 ग्राम
बेसन – 1/2 कप
हरी मिर्च – 2
हरा धनियां – 1 टेबल स्पून
धनिया पाउडर – 1/2 चम्मच
लाल मिर्च – चौथाई चम्मच
नमक – स्वादनुसार
अमचूर – 1/2 चम्मच
अदरक – 1 इंच टुकड़ा
लहसुन – 3-4 कलियाँ
तेल कोफ्ते तलने के लिए

ग्रेवी के लिए सामग्री –

टमाटर – 4-5
प्याज़ – 2 मीडियम साइज
हरी मिर्च – 2
हरा धनिया – 1 टेबल स्पून
कसूरी मेथी – 1 चम्मच
अदरक – 1 इंच टुकड़ा
लहसुन – 4-5 कलियाँ
जीरा – 1/2 चम्मच
धनिया पाउडर – 1/2 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – चौथाई चम्मच
हल्दी पाउडर – चौथाई चम्मच
नमक – चौथाई चम्मच (स्वादनुसार )
तेल – 2 टेबल स्पून

पत्ता गोभी कोफ्ता सब्जी बनाने की विधि – Method Of Making Cabbage kofta Recipe :

कोफ्ता बनाने की विधि –

पत्ता गोभी को कद्दूकश कर लीजिये। पत्ता गोभी में मॉस्चर बहुत अधिक होता है इसलिए हाथों से निचोड़ कर एक्स्ट्रा पानी निकाल दीजिये। हरी मिर्च, हरा धनियां, अदरक को बारीक काट लीजिये। लहसुन का छिलका हटा कर बारीक टुकड़ों में काट लीजिये।

एक बड़े कटोरे में पत्ता गोभी डालिये इसमें हरी मिर्च, हरा धनियां कटे हुए अदरक, लहसुन और बेसन डालकर मिला दीजिये।
अब नमक,अमचूर, लाल मिर्च पाउडर, धनियां पाउडर डालिये और 3-4 मिनट तक अच्छे से मिक्स कीजिये। कोफ्ते के लिए मिश्रण तैयार है।

कड़ाही में तेल गरम होने के लिए रख दीजिये। मिश्रण के छोटे-छोटे कोफ्ते बना लीजिये एक -एक करके कोफ्ते गरम तेल में डाल दीजिये। उलट पुलट कर ब्राउन होने तक सेकिये। सिकने के बाद प्लेट में निकाल लीजिये। सब्जी के लिए कोफ्ते(Cabbage kofta ) तैयार हैं।

ग्रेवी बनईये –

पैन में 2 टेबल स्पून तेल गरम होने के लिए रख दीजिये।

टमाटर- हरी मिर्च को बड़ा-बड़ा काट कर मिक्सी में पेस्ट बना लीजिये। लहसुन का छिलका हटा कर बारीक काट लीजिये। अदरक को कद्दूकश कीजिये। प्याज़ को भी बारीक टुकड़ों में काट लीजिये आप चाहे तो प्याज़ का पेस्ट भी बना सकते हैं।

गरम तेल में जीरा, हल्दी पाउडर कसूरी मेथी डालकर 1 मिनट पकाईये। अब कटी हुई प्याज़ डालकर 3-4 मिनट पकने दीजिये। इसके बाद अदरक, लहसुन डाल दीजिये।

टमाटर पेस्ट डालकर 4-5 मिनट मीडियम गैस पर टमाटर तेल छोड़ने तक पकाईये। 1 गिलास पानी,चौथाई चम्मच नमक (स्वादनुसार ),1पिंच खाने वाला रेड कलर डालकर उबाल आने तक पकने दीजिये।

कोफ्ते डाल दीजिये 3-4 मिनट मीडियम गैस पर पकने दीजिये।

पत्ता गोभी के कोफ्ते(cabbage kofta curry) की सब्जी बनकर तैयार है हरा धनियां डालकर सर्व कीजिये।

याद रखने योग्य बातें – Cabbage kofta recipe

ग्रेवी आप अपनी पसंद के हिसाब से पतली गाढ़ी रखें।

किसी भी प्रकार की ग्रेवी जैसे काजू की ग्रेवी,टमाटर की ग्रेवी, प्याज़ की ग्रेवी बनाकर आप पत्ता गोभी कोफ्ता करी बना सकते हैं।

Watch on YouTube | View on Facebook | View on Twitter | View on Google+


Suggested recipes:

कलाकन्द मिठाई |मथुरा के पेड़ा बनाना | मावा की बर्फी | मावा के लड्डू

rashmi :