X

आलू की सूखी सब्जी | Aloo sukhi sabji | Dry potato recipe

आज बच्चों की फेवरेट सब्जी आलू की सूखी सब्जी -Aloo sukhi sabji- Dry Potato Recipe बनाते हैं। आलू ज्यादातर सब्जी में मिलाकर बनाये जाते हैं कितने ही प्रकार की सब्जियां और रेसिपी ऐसी हैं जो आलू से मिलकर बनती हैं। बच्चों को तो आलू बहुत ही पसंद होते है। बच्चों के टिफिन या कहीं सफर में जाने के लिए यह सब्जी बहुत ही अच्छी है।

आवश्यक सामग्री – Necessary ingredients to make Dry Potato Recipe – Aloo sukhi sabji

आलू – 4-5 मीडियम साइज
प्याज़ – 2
हरी मिर्च – 2
हरा धनिया – 1 टेबल स्पून
जीरा – 1/2 चम्मच
राई – चौथाई चम्मच

हल्दी पाउडर – चौथाई चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – 1/2 छोटी चम्मच
धनिया पाउडर – 1 चम्मच
अमचूर – 1/2 चम्मच
गरम मसाला – 1/2चम्मच
तेल – २ टेबल स्पून

आलू की सूखी सब्जी बनाने की विधि – Method Of Making Dry Potato Recipe – How To Make Aloo sukhi sabji

आलू को धो कर कुकर में 4-5 सीटी आने पकने दें। अब गैस बंद कर दें। कुकर की गैस खतम होने तक ठंडा होने दें। जब कुकर ठंडा हो जाये तब आलू को प्लेट में निकाल लें और छील लें।

अब आलू को पीस में काट लीजिये। प्याज़ को छील कर पतले -पतले लम्बे पीस में काट लीजिये। हरी मिर्च भी धो कर काट लीजिये।

एक कड़ाही में 2 टेबल स्पून तेल डालकर गरम करें। गरम तेल में जीरा राई तड़काएं। जीरा जब ब्राउन हो जाये तब कटी हुई प्याज़ हरी मिर्च डाल दीजिये और ब्राउन होने तक भूनिये। इसके बाद डाल दीजिये लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, नमक, धनियां पाउडर,गरम मसाला मिक्स कर दीजिये।

अब कटे हुए आलू डालकर मिलाईये और ढककर 5 मिनट तक पकने दीजिये।

5 मिनट बाद गैस बंद कर दीजिये और हरा धनिया अमचूर मिला कर रोटी पराठा पूड़ी के साथ सर्व कीजिये।

Watch on YouTube | View on Facebook | View on Twitter | View on Google+

आलू शिमला मिर्च की सब्जी

rashmi :