X

आलू छोले की सब्जी बनाना | Aloo Chhole Sabji | Potato Chickpeas Sabji

Aloo chhole ki sabji

छोले(Aloo Chhole – Potato Chickpeas) ज्यादातर भटोरे या चावल के साथ ही बनाये जाते हैं। लेकिन रोटी के साथ आलू छोले(Aloo Chhole – Potato Chickpeas) भी टेस्टी लगते हैं।
चावल या भटोरे के साथ छोले का मजा ही कुछ और होता है। बच्चों को छोले भटोरे और छोले चावल बहुत पसंद होते हैं। तो आईये आज हम आपको बताते हैं आलू छोले की सब्जी बनना।

आवश्यक सामग्री – Necessary ingredients to make Aloo Chhole

आलू – 2 मीडियम साइज
छोले – 1 कप
प्याज़ – 2 मीडियम साइज
टमाटर – 2-3
हरी मिर्च – 2
लाल मिर्च साबुत – 2

हरा धनिया पाउडर – 1 टेबल स्पून
कसूरी मेथी – 1 चम्मच
हल्दी पाउडर – 1/2 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – 1/2 चम्मच
नमक – 1/2 चम्मच
धनिया पाउडर – 1 चम्मच

तेल – 2 टेबल स्पून
जीरा – १/२ चम्मच
अदरक – एक टुकड़ा
लहसुन – 6-7 कलियां
छोले मसाला – 1 चम्मच

आलू छोले की सब्जी बनाने की विधि – Method Of Making Aloo Chhole – Potato Peas :

सबसे पहले छोले को 6-7 घंटे के लिए भिगो दीजिये। इससे छोले फूल जाते हैं।
अब आलू को छील कर पीस में काट लीजिये और छोले भी पानी से निकाल कर साफ पानी में धो लीजिये।

एक कुकर में छोले और कटे हुए आलू डालिये इसमें 1/2 चम्मच नमक और एक गिलास पानी डालकर ढक्क्न बंद कीजिये।
अब गैस ऑन कीजिये और कुकर गैस पर रखिये। एक सीटी आने तक गैस तेज़ रखिये उसके बाद गैस कम कर दीजिये और 5-6 सीटी आने तक पकाईये।

प्याज़, टमाटर, अदरक, हरी मिर्च को बारीक टुकड़ों में काट लीजिये। अब एक पेन में तेल गरम कीजिये और जीरा, साबुत लाल मिर्च तड़काईये। इसके बाद लहसुन डालिये। लहसुन जब ब्राउन हो जाये तब अदरक डालिये। अब कटी हुई प्याज़ डाल दीजिये।

प्याज़ ब्राउन होने के बाद कटे हुए टमाटर हरी मिर्च डाल दीजिये जब टमाटर से तेल अलग होने लगे तब कसूरी मेथी, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर छोले मसाला डालकर 1 मिनट पकाएं।

अब इसमें आलू छोले डाल दीजिये। मिक्स कीजिये। 5-6 मिनट तक पकाइये और हराधनिया डाल कर सर्व कीजिये।
छोले बनकर तैयार हैं आप इन्हे रोटी, चावल, पराठे, पूड़ी के साथ सर्व कीजिये।

Watch on YouTube | View on Facebook | View on Twitter | View on Google+

Suggested recipes:

आलू शिमला मिर्च की सब्जी
आलू सूखी सब्जी
आलू बीन्स की सब्जी
पनीर पकोड़ा

rashmi :