X

बर्गर बनाना | Veg Burger | How to make burger

Aloo tikki burger - by Rashmi Chahar

बर्गर(Veg Burger) खाने में बहुत ही लाजबाब होता है। यह बच्चों को बहुत पसंद होता है। कभी हल्का- फुल्का खाने का मन हो रहा हो तो आप झटपट बर्गर बना सकते हैं।

यह बनने में बहुत कम समय लेता है। तो आईये आज की रेसिपी में हम बनाते हैं बर्गर।

आलू की टिक्की के लिए सामग्री Veg Burger:

आलू उबले हुए – 2 बड़े
क्रम्बल की हुई ब्रेड   – 2
अदरक पेस्ट   – 1 चम्मच

धनिया पाउडर  – 1 चम्मच
अमचूर  – 1 चम्मच
हींग  – 1-2 पिंच
2-3 टेबल स्पून।

टिक्की बनाने की विधि Veg Burger:

सबसे पहले आलू को एक कटोरे में अच्छे से मेस (कद्दूकस ) कीजिये। अब इसमें धनिया पाउडर ,नमक, हींग, अदरक का पेस्ट,क्रम्बल की हुई ब्रेड में से आधा डालकर अच्छे से मिक्स करके पिठी बना लीजिये।

अब अब तवे या पेन को गैस पर २-३ चम्मच घी डालकर गरम होने के लिए रखिये। आलू की पिठी में से दो गोल लोई बना लीजिये अब इन्हे ब्रेड की हुई क्रम्बल दोनों हाथों पर लपेटकर लोई को 3-4 इंच के व्यास जितना बड़ा कीजिये।

अब इन्हे गरम तवे पर डालकर सेकिये। एक साइड से ब्राउन होने पर पलट दीजिये। दोनों साइड से ब्राउन होने पर एक प्लेट में उतार क्र रख दीजिये।

अब बर्गर बनाने के लिए बन को सेक कर तैयार करते हैं।

बन   – 2
तलने के लिए तेल

एक पेन में तेल डालकर गैस पर रखकर तेल गरम कीजिये। गरम तेल में बन डालकर दोनों साइड से क्रिस्पी होने तक सेक लीजिये। प्लेट में निकाल कर  बन को बीच में से काट कर दो हिस्से कर लीजिये।

आवश्यक सामग्री – Necessary ingredients to make burger

क्रीम – 2 बड़े चम्मच
आलू की टिक्की – 2
पता गोभी – 1 कप पतली स्लाइस में कटी हुई
खीरा स्लाइस  – 2 पीस

प्याज़ स्लाइस – 2 पीस
टमाटर स्लाइस – 2 चौड़े वाले पीस
चाटमसाला  – 2 चमच्च
सॉस   – 2 चम्मच बड़े

बर्गर  बनाने की विधि – Method of making Veg Burger – How to make Veg Burger

कटे बन का एक पीस लीजिये। पीस पर टमेटो सॉस लगा दीजिए। अब चाट मसाला लगाकर पत्ता गोभी डालिये।

इसके बाद टमाटर लगाकर आलू की एक टिक्की रखिये। आलू की टिक्की के बाद खीरा, प्याज़ लगा दीजिये। बन के दूसरे पीस पर क्रीम लगाकर प्याज़ के ऊपर लगाकर बंद कीजिये। बर्गर तैयार है इसे टमेटो सॉस या हरी ,लाल चटनी के साथ सर्व कीजिये।

Watch on YouTube | View on Facebook | View on Twitter | View on Google+

Suggested recipes:

सूजी का उत्तपम

rashmi :