X

साबुत मसूर दाल बनाना | Sabut masoor dal recipe | How to make whole masoor dal

मसूर दाल(Sabut Masoor Dal) हर घर में बनाई जाती है। दालों में प्रोटीन की मात्रा बहुत अधिक होती है। दाल बहुत ही फायदेमंद होती हैं। बच्चों के खाने में हम इसे रोज़ बना सकते हैं। मसूर की दाल बनने में बहुत कम समय लेती हैं।

दाल अधिकतर घरों में खाने में रोज़ बनती है। साबुत मसूर की दाल चावल के साथ बहुत अच्छी लगती है। तो आइये आज हम आपको बताते है साबुत मसूर की दाल बनाना।

आवश्यक सामग्री – Necessary ingredients to make Sabut Masoor Dal

साबुत मसूर दाल – 200 ग्राम
तेल – 1 टेबल स्पून
पानी – 4-5 कप
टमाटर – 2 बड़े

हरी मिर्च – 2 छोटी
लाल मिर्च – 2 छोटी
अदरक – 1 टुकड़ा
हल्दी पाउडर – 1 छोटी चमच्च

मिर्च पाउडर – 1 छोटी चम्मच
धनिया पाउडर – 1 चम्मच
लोंग – 2
बड़ी इलायची – 2

गरम मसाला – 1 छोटा चम्मच
काली मिर्च – 6-7
हींग – 1-2 पिंच
जीरा आधा छोटा चम्मच

राई आधा छोटा चम्मच
नमक स्वादनुसार
हरा धनिया सजाने के लिए

यह भी पढ़ें :- टमाटर प्याज़ की ग्रेवी बनाना | Tamatar ki tari

यह भी पढ़ें :- अरहर दाल बनाना | How to make Arhar Dal

यह भी पढ़ें :- राजमा बनाना | Rajma recipe | How to make Rajma

यह भी पढ़ें :- बेसन पकोड़ी की कढ़ी बनाना | How to make besan pakodi kadhi

साबुत मसूर दाल बनाने की विधि – Method of making Sabut Masoor Dal – How to make whole masoor dal :

सबसे पहले एक कुकर में दाल को धो कर 4-5 कप पानी, नमक, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, हींग डाल कर ढक्क्न बंद कर दीजिये। अब गैस जलाकर कुकर रखिये। एक सीटी आने तक गैस तेज़ रखें। उसके बाद गैस धीमी कर दें और उसके 10 मिनट बाद (4-5 सीटी आने पर) गैस बंद कर दीजिये।

टमाटर, हरी मिर्च, अदरक को मिक्सी में पीस लीजिये। काली मिर्च, लोंग, बड़ी इलायची के दाने को दरदरा कूट लें।

अब एक कड़ाही लीजिये इसमें 2 टेबल स्पून तेल या घी डालिये और तेल गरम होने दीजिये। तेल गरम होने के बाद उसमे जीरा, राई तड़का दीजिये। जीरा ब्राउन होने पर पिसे हुए खड़े मसाले डालकर धीमी गैस पर 1 मिनट पकने दें।

अब इसमें पिसे हुए टमाटर हरी मिर्च डाल कर धीमी गैस पर तब तक पकने दें जब तक टमाटर तेल न छोड़ दें। अब उबली हुई दाल को डाल दीजिये। धीमी गैस पर 2-3 मिनट खौलने के बाद इसमें 2 चम्मच मलाई या देशी घी डालिये और हरा धनिया डाल कर चावल या रोटी किसी के भी साथ गरम गरम सर्व करें।

याद रखने योग्य बातें –Sabut Masoor Dal

1. दाल को गाड़ी पतली अपनी पसंद से रखे।
2. पानी जितनी गाड़ी रखनी हैं या पतली करनी हैं उसी हिसाब से रखें।
3. दाल को देशी घी या रिफाइंड में भी बना सकते हैं।

4. दाल को ज्यादा सीटी न लगवाएं नहीं तो घुल जाएगी।
5. जब दाल में सीटी आये उस टाइम गैस धीमी रखिये गैस तेज़ होने पर दाल का पानी निकल जायेगा।
6. प्याज़, लहसुन डालना चाहो तो टमाटर डालने से पहले बारीक कटे हुए लहसुन प्याज़ डालकर कर भून लीजिये।

Watch on YouTube | View on Facebook | View on Twitter | View on Google+

Suggested DAls:

साबुत मूंग दाल बनाना

rashmi :