X

मूंग दाल का हलवा मावा के साथ बनाना | How to make moong dal halwa using mawa

Moong Dal Halwa

मूंग दाल का हलवा दूध Moong Dal Halwa या मावा दोनों से बनाया जा सकता है जैसे गाजर हलवा दूध या मावा दोनों से बना सकते हैं। आईये देखते हैं की मावा के साथ मूंग दाल हलवा कैसे बनायें।

आवश्यक सामग्री – Necessary ingredients to make Moong Dal Halwa Using Mawa:

मूंग दाल – 1 कप (200 ग्राम, भीगी हुई)
मावा – 1 कप (200 ग्राम)
चीनी – 1 कप (200 ग्राम)
घी – 1/2 कप (100 ग्राम)
काजू – 15
बादाम – 15
इलायची – 10

यह भी पढ़ें: गाजर का गजरेला | Gajar Ka Gajrela | Spacial Gajar Ka halwa | Carrot Kheer

मूंग दाल का हलवा बनाने की विधि – Method of making Moong Dal Halwa Using Mawa– How to make Moong Dal Halwa Using Mawa:

बादाम और काजू को छोटे छोटे टुकड़ों में काट लीजिये और इलाइची को पाउडर बना कर रख लीजिये
करीब २ घंटे तक भीगी हुई दाल से पानी को बाहर निकल कर दाल को मिक्सी में हल्का मोटा पीस लीजिये। ।

अब हम मावा को भूनेंगेे। मावा को गर्म कड़ाही में डालकर चलाते रहिये। जबा मावा हल्का सुनहरा हो जाये तो उसको एक प्लेट में निकल कर रख लीजिये।

मावा को भुनने के लिए घी डालना जरुरी नहीं होता है। मावा में पहले ही काफी घी होता है।

गर्म कड़ाही में आधा घी डालकर पिघने दें। घी गर्म होने पर उसमे दाल को डाल दीजिये और कछली से चलाते रहिये।

जब दाल सुनहरी हो जाये और कड़ाही में घी छोड़ने लगे तो समझ लो की दाल भुन गयी है। अब उसमें भुना हुआ मावा और चीनी दाल दीजिये और चलाते रहिये।

उसमें आधे से जयादा ड्राई फ्रूट्स को भी डाल दीजिये। थोड़े से बचा कर रख लीजिये जो बाद में सजावट से काम आएंगे।

जब हलवा बन जाये तो उसमें इलाइची पाउडर और कुछ घी डालकर मिलाइये। हलवे को प्लेट में निकल कर ऊपर से थोड़ा घी और बचे हुए ड्राई फ्रूट्स डालकर सर्व करें।

याद रखने योग्य बातें –
१. आवश्यकता अनुसार घी और चीनी कम या ज्यादा कर सकते हैं।
२. मावा के बिना भी बना सकते हैं

Watch on YouTube | View on Facebook | View on Twitter | View on Google+

Suggested recipes:

कलाकन्द मिठाई |मथुरा के पेड़ा बनाना | मावा की बर्फी | मावा के लड्डू

यह भी पढ़ें: लाल कद्दू का हलवा बनाना | How to make kaddu halwa | Red pumpkin halwa

यह भी पढ़ें:चीकू का हलवा बनाना | How to make cheeku halwa

यह भी पढ़ें: लौकी का हलवा बिना मावा के बनाना | How to make lauki halwa without mawa

यह भी पढ़ें: आलू का हलवा बनाना | How to make Aloo halwa | Potato halwa

यह भी पढ़ें: बेसन और सूजी का हलवा बनाना | How to make Besan Suji Halwa

rashmi :