X

लाल मिर्च का अचार – Lal Mirch ka Achar – Instant Red Chilli Pickle

Lal Mirch Ka Achar - Red Chili Pickle

खाने के साथ अगर लाल मिर्च का अचार (Lal Mirch ka Achar) हो तो खाने का टेस्ट और भी दुगुना हो जाता है। लाल मिर्च को मसाले से भरकर खाने में बहुत ही स्वादिस्ट हो जाती हैं।

लाल मिर्च का अचार कई प्रकार से बनाया जाता है। यह अचार बहुत ही स्वादिष्ट होता है और झटपट बन जाता है।

लाल मिर्च के अचार को हम डालने के तुरंत बाद ही खाना स्टार्ट कर सकते हैं। यह(Lal Mirch ka Achar – Instant Red Chilli pickle) बहुत ही कम तेल में बन जाता है।

लाल मिर्च का अचार हम अनेक प्रकार से बना सकते हैं लेकिन में यहां पर आपको बहुत ही आसान तरीके से अचार बनाना बता रही हूँ

आवश्यक सामग्री – Necessary ingredients to make Instant Red Chilli – Lal Mirch ka Achar

मोटी वाली लाल मिर्च – 250 ग्राम

राई (सरसों के दाने )- 1 टेबल स्पून
सौंफ – 1 टेबल स्पून

अमचूर पाउडर – 1 चम्मच
अजवाइन – 1/2 चम्मच
धनिया पाउडर – 1 चम्मच
हल्दी पाउडर – चौथाई चम्मच

नमक – 1 चम्मच ( स्वादनुसार )
हींग – 2 पिंच
तेल – 1 टेबल स्पून

यह भी पढ़ें: मिर्च का मिक्स झटपट अचार – Instant Mix Green Chilli pickle – Green Chilli Mix Achar Recipe

मिर्च का झटपट अचार बनाने की विधि – Method of making Green Chilli Pickle – How to make Green Chilli Pickle :

सबसे पहले लाल मिर्च को धो कर साफ कपडे से अच्छे से पौंछ लीजिये। लाल मिर्च को एकदम से सूखा लेना है या तो पंखे के नीचे सूखा लीजिये या कपडे से अच्छे से पौंछ लीजिये।

मसाले पीसना -(Lal Mirch ka Achar – Instant Red Chilli pickle)

सभी मसाले राई, सौंफ़, अजवाइन, जीरा, हींग, हल्दी, नमक जार में ड़ाल कर मिक्सी में दरदरा पीस लीजिये। मसाले में एक टेबल स्पून तेल मिला लीजिये।

अचार बनाना -(Lal Mirch ka Achar – Instant Red Chilli pickle)

प्रत्येक मिर्च में चाकू की हेल्प से बीच में लम्बाई में कट लगाईये याद रखे की काटने पर मिर्च अलग नहीं होनी चाहिए।

अब सभी मिर्च में स्पून की हेल्प से आधा – आधा चम्मच मसाला भर दीजिये। सभी मिर्च को इसी तरह भरकर तैयार कर कर लीजिये।

लाल मिर्च के अचार को 4-5 घंटे धूप में रख दीजिये इसके बाद एयर टाइट कंटेनर में भर कर रख लीजिये और महीनों तक खाने के साथ सर्व कीजिये।

लाल मिर्च का अचार बन कर तैयार है।

यह भी पढ़ें: हरी मिर्च का झटपट अचार | Hari Mirch Ka Instant Achar | Fried Green Chilli Pickle>

याद रखने योग्य बातें ——–

अगर आप को ज्यादा दिन तक लालमिर्च का अचार स्टोर करना है तो सरसों का तेल अच्छे से गरम करके ठंडा कर लीजिये।
जब तेल अच्छे से ठंडा हो जाये तब मसाला भरी मिर्चों में डाल दीजिये। मिर्चों को तेल में डुबो कर रख दीजिये ऐसा करने से अचार 1 साल तक ख़राब नहीं होगा।

Watch on YouTube | View on Facebook | View on Twitter | View on Google+

Recipe videos: Aloo Papad | Lal Mirch Ka Achar | Dahi Hara Dhaniya Chutney | Mawa Gujiya

rashmi :