X

दूध की सेवई बनाना | Doodh ki sevai | How to make milk vermicelli

जिन लोगों को मीठा खाना बहुत पसंद होता है उन्हें दूध से बनी सेवई(Doodh ki sevai) बहुत ही पसंद आती हैं। इन्हे हम घर में कभी भी बना सकते हैं।

दूध की सेवई बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता बहुत ही जल्दी बन जाती हैं। जो बचे दूध नहीं पीते उनके लिए सबसे अच्छा है दूध की सेवई बना दो।

इस बहाने बच्चों के अंदर दूध की भी पूर्ति हो जाती है। तो आईये आज हम बनाते हैं दूध की सेवई।

आवश्यक सामग्री – Necessary ingredients to make Doodh ki sevai- milk vermicelli

सेवई   – 1 कटोरी
चीनी  –  1 कप
दूध   – 1  लीटर

इलायची   – 6-7 बारीक कुटी हुई
काजू    –  1/2 टेबल स्पून
बादाम  – 1/2 टेबल स्पून।

दूध की सेवई बनाने की विधि – Method of making Doodh ki sevai – How to make milk vermicelli:

सबसे पहले गैस जला के एक भगोनी रखिये। भगोनी में सेवई डालकर सुनहरी होने तक भूनिये। अब इन्हे एक प्लेट में निकाल लीजिये।

भगोनी में दूध डालकर दूध गरम होने पर सेवई डाल दीजिये। अब सेवई को खौलने तक चलाते रहिये।

गैस धीमी कर दीजिये। १० मिनट बाद देखिये की सेवई दूध में अच्छे से मिक्स हो गयी हैं क्या या फिर चमचे से हल्का सा ऊपर से डालकर देखिये की सेवई दूध के साथ गिर रही हैं।

अगर दूध और सेवई अलग -अलग दिख रहे हैं तो मिलने तक और खोलाईये अगर मिल गए हैं तो काजू, बादाम,इलायची पाउडर जो हमने सामग्री में बताया उसमे से आधा डालकर २ मिनट के लिए खौलने दीजिये और गैस बंद कर दीजिये।

दूध की सेवई तैयार हैं। दूध की सेवई एक कटोरे में निकाल कर बचे हुए मेवे से सजा कर सर्व कीजिये।

याद रखने योग्य बातें –

1. सेवई गाढ़ी लगें तो उनमे थोड़ा सा दूध अपनी जरूरत के हिसाब से कर दें।

2. गाड़ी पतली जैसी आपको अच्छी लगे उतनी ही रखें।

3. अगर आप को ज्यादा दूध की पसंद नहीं हैं तो आप आधा दूध आधा पानी ले सकते हैं।

4. अगर मेवा नहीं हैं तो सिर्फ इलायची पाउडर भी डाल सकते हैं उससे भी अच्छी लगती हैं।
Watch on YouTube | View on Facebook | View on Twitter | View on Google+

[SWEETS_SUGGESTED1]

rashmi :