X

प्लेन पराठा बनाना | How to make Plain Paratha

Plain paratha by Rashmi chahar

प्लेन पराठे (Plain Paratha)ज्यादातर सभी घरों में सुबह या कभी भी बनाये जाते हैं। पराठे बच्चों के टिफिन के लिए, ऑफिस टिफिन के लिए व् कभी भी किसी भी सब्जी के साथ खाने का मन हो तो बना लिए जाते हैं। प्लेन पराठे बनाना बहुत ही आसान है।

आईये हम आपको बताते है प्लेन पराठे बनाना।

आवश्यक सामग्री – Necessary ingredients to make plain paratha:

आटा – 2 कप
रिफायंड या घी तलने के लिए
पानी आटा लगाने के लिए।

प्लेन पराठे बनाने की विधि – Method of making Plain Paratha – How to make plain paratha:

सबसे पहले आटे को किसी थाली में निकाल लें। अब आटे को छान लें। आटे में नमक मिलायें और अच्छे से मिक्स कर लें। एक हाथ से पानी डालते जाएं और दूसरे हाथ से आटे को अच्छे से मिलाते रहें।

आटे को अच्छे से लपेट लें और गूंथते रहें। बीच-बीच में हल्का-हल्का पानी थाली पर लगाकर आटे को पलट-पलट कर लगाते रहें। जब आटा चिकना सा हो जाये तो उसे गीले कपडे या प्लेट से 10 मिनट के लिए ढककर छोड़ दें।

इससे आटा नरम हो जायेगा और पराठे अच्छे बनेंगे। पराठे बनाने के लिए आटा तैयार है। आटे को एक बार फिर से अच्छे से गूँथ लें। आटे को इकठ्ठा करके एक तरफ रख लें और एक तरफ 1/2 कप सूखा आटा लोईयों पर लगाने के लिए रखें।

गैस जलाकर तवा गरम होने के लिए रखें। आटे में से एक मुठ्ठी भरकर आटा लें और लोई बना लें। अब इस बनी हुई लोई को दोनों तरफ से सूखे आटे में पलट कर बेलने के लिए पलोथन लगा लें और चकले पर रखें।

बेलन की सहायता से हल्का -हल्का दबाब देते हुए लोई को बेलें। लोई पर ज्यादा जोर न लगाएं। 5-6 व्यास के आकार जितनी बड़ी कर लें। थोड़ा सा चम्मच से घी लगाएं और रोटी को फोल्ड कर दें। फिर ऊपर घी लगाए और फोल्ड करें।

अब इस पर दोनों तरफ सूखा आटा (पलोथन) लगा कर चकले पर रखिये। बेलन की सहायता से हल्का हल्का 6-7 इंच के व्यास में बेल लीजिये।

पराठे को ज्यादा पतला नहीं बेलना है। अब गरम तवे पर डाल दीजिये। नीचे से सिकने के बाद पराठा पलट दीजिये। इसी प्रकार दूसरी तरफ से भी पलट कर घी लगा दीजिये। पराठे के दोनों तरफ घी लगा लें और ब्राउन होने तक अच्छे से सेकें।

तवे से उतार कर प्लेट में रख लीजिये। इसी प्रकार सारे पराठे बना लें। प्लेन पराठे तैयार है। इसे मीठी दही या किसी भी रसीली सब्जी के साथ सर्व करें।

यह भी पढ़ें :- मीठे चीला बनाना | How to make sweet cheela

यह भी पढ़ें :- बेसन का चीला बनाना | How to make Besan Cheela

यह भी पढ़ें :- आलू के पराठे बनाना | How to make Aloo Paratha

यह भी पढ़ें :- गुड़ के मीठे चीले बनाना | How to make sweet cheela

याद रहने योग्य बातें –

1. आटा ना ज्यादा पतला लगाए ना ज्यादा गाढ़ा रखें।
2. पराठे को या तो सीधे खाने वाली थाली में परोसने के लिए रखें या नेपकिन लगा लें नीचे इससे पराठा नीचे से गलेगा नहीं। लगा हुआ आटा अगर बच जाये तो फ्रीज़ में रख दें। 12 घंटे तक आटा उपयोग कर सकते हैं।


Watch on YouTube | View on Facebook | View on Twitter | View on Google+

Suggested recipes:

शाही पनीर

rashmi :