X

गुड़ के मीठे चीले बनाना | How to make sweet cheela | Meetha cheela using gud(Jaggery)

Gud ka meetha cheela by Rashmi Chahar

गुड़ के चीले (Meetha cheela)खासतौर पर बारिश के मौसम में बनाये जाते हैं। लेकिन हम इन्हे कभी भी बना सकते हैं। जब भी हमारा मीठा खाने का मन हो तो हम गुड़ के चीले बना सकते हैं। यह खाने में स्वादिष्ट होते हैं और इसे बनाने में भी ज्यादा समय नहीं लगता।

तो आईये आज हम आपको बताते हैं गुड़ के चीला कैसे बनाते हैं।

आवश्यक सामग्री – Necessary ingredients to make sweet cheela using gud(Jaggery)

आटा – 3 बड़ा कप
गुड़ – 150 ग्राम
तेल आवश्यकता अनुसार
पानी आवश्यकता अनुसार

यह भी पढ़ें :- प्लेन पराठा बनाना | How to make Plain Paratha

यह भी पढ़ें :- पनीर सूजी का चीला बनाना |Paneer Suji cheela

यह भी पढ़ें :- मूली का भरवां पराठा बनाना | Mooli Paratha

यह भी पढ़ें :- चीज़ पनीर बेसन चीला – | Cheese Paneer Besan Cheela Recipe

गुड़ के मीठे चीले बनाने की विधि – Method of making Meetha cheela using gud(Jaggery) – how to make sweet cheela using gud(Jaggery)

सबसे पहले हम गुड़ को 1 घंटे के लिए 2 गिलास पानी डालकर गलने रख देंगे। गुड़ गल जाने पर उसे हाथ से गुठलियाँ फोड़ते हुए अच्छे से घोल लेंगे। अब चलनी की सहायता से गुड़ के पानी को एक बर्तन में छान कर रख लें ।

एक बर्तन में आटा छान लें। और गुड़ का पानी डालकर कर अच्छे से घोल लें। आटे के घोल को 1 घंटे के लिए फूलने रख दें ताकि आटा अच्छे से फूल जाये। घोल को थोड़ा पतला रखें ताकि चीला आसानी से फैलाया जा सकता हैं
अब गैस जलाकर तवा रखें। तवा गरम होने के बाद तवे पर चम्मच की सहायता से 1 चम्म्च तेल फैला कर तवे को अच्छे से चिकना कर लें इससे चीला तवे पर चिपकेगा नहीं और आसानी से पलट जायेगा। अब इस पर 1/2 कटोरी (1 बड़ा चमचा ) घोल लें और तवे पर गोल करके फैलाये।

अब इसे चम्मच की सहायता से चौड़ा करें। हल्का सा सिकने के बाद चीला के किनारो पर व ऊपर चमच्च से तेल लगाए और चीला को पलट दें। चीला नीचे से ब्राउन होने तक सेकें और प्लेट में उतार लें। इसी प्रकार बाकि चीले भी बना लें।

आम के अचार या मसाले वाली तली हुई मिर्च या आलू की रसीली सब्जी के साथ सर्व करें।

याद रखने योग्य बातें-

1. घोल ना ज्यादा पतला और ना ही ज्यादा गाढ़ा होना चाहिए।
2. अगर नॉन स्टिक तवा हो तो उस पर भी बना सकते है उस पर और भी अच्छे बनते है।
3. तवा ज्यादा ठंडा होने पर चिपक सकते है और ज्यादा गरम होने पर जल जायेंगे इसलिए गैस माध्यम रखें।
4. आवश्यकतानुसार गुड़ काम या ज्यादा रख सकते हैं।

Watch on YouTube | View on Facebook | View on Twitter | View on Google+

Suggested recipes:

कलाकन्द मिठाई |मथुरा के पेड़ा बनाना | मावा की बर्फी | मावा के लड्डू

rashmi :