X

आलू बेंगन की सब्जी बनाना | How to make aloo baingan sabji

Aloo bengan ki sabji - by Rashmi chahar

आलू बेंगन की सब्जी (aloo baingan sabji)कई प्रकार से बनती है। यह ग्रेवी वाली भी बनती है। लेकिन यहां मैं आपको आलू बेंगन की सुखी सब्जी बनाना बता रही रही हूँ। यह दाल के साथ, लंच में, टिफिन में ले जाने के लिए बहुत सही रहती है। तो आईये देखिये आलू बेंगन की सब्जी बनाना।

आवश्यक सामग्री – Necessary ingredients to make aloo baingan sabji

आलू – 3 मीडियम साइज
बेंगन – 250 ग्राम
तेल – 1 टेबल स्पून
टमाटर – 2 बड़े
हरी मिर्च – 2 छोटी

लहसुन – 6-7 कलियाँ बारीक कटी हुई
प्याज़ – 1 बड़ा बारीक कटा हुआ
अदरक – 1 टुकड़ा बारीक कटा हुआ
हल्दी पाउडर – 1 छोटी चमच्च
मिर्च पाउडर – 1 छोटी चम्मच
धनिया पाउडर – 1 चम्मच

हींग – 1-2 पिंच
जीरा आधा छोटा चम्मच
राई आधा छोटा चम्मच
नमक स्वादनुसार
हरा धनिया सजाने के लिए

आलू बेंगन की सब्जी बनाने की विधि – Method of making aloo baingan sabji – How to make aloo baingan sabji:

आलू को छीलकर धो लीजिये और लम्बे टुकड़ों में काट लीजिये। अब बेंगन को भी धो कर डंठल हटाकर एक कटोरे में पानी लेकर उस पानी में लम्बे पीस में काटिये। टमाटर , हरी मिर्च को बारीक काट लीजिये।

अब एक कड़ाही में एक टेबल स्पून तेल डालिये। गैस पर तेल गरम होने के लिए रखिये। जब तेल गरम हो जाये तो इसमें जीरा, हींग राई तड़काईये। जीरा ब्राउन होने पर बारीक कटी हुई अदरक डालिये।

अदरक भून जाये तब बारीक कटे लहसुन प्याज़ डाल दीजिये। जब हमारी प्याज़ ब्राउन हो जाये तब हल्दी ,मिर्च ,नमक डालिये।

आलू डाल कर 5 मिनट के लिए ढक दीजिये। अब ढक्क्न हटाईये और बेंगन डाल कर अच्छे से मिक्स कीजिये। ढक्कन से ढक दें।

धीमी गैस पर 10 मिनट पकने दीजिये। ढक्क्न हटा कर टमाटर हरी मिर्च डाल दीजिये और 2 मिनट टमाटर नरम पड़ने तक पकाईये। गैस बंद करके हरा धनियां डाल कर रोटी , पराठे किसी के भी साथ गरमा गरम सर्व करें।

याद रखने योग्य बातें –

1. अगर आप लहसुन प्याज़ नहीं खाते हैं तो ना डालें।

2. अगर आप पानी डालकर बनाना चाहते हैं तो १ कप पानी डाल सकते हैं।

3. सब्जी को एक दो बार बीच- बीच में चलते रहें ताकि सब्जी लगे ना।

4. टमाटर हरी मिर्च को प्याज़ भुनने के बाद भी डाल कर भून सकते हैं इसके बाद आलू डालें।

Watch on YouTube | View on Facebook | View on Twitter | View on Google+

Suggested recipes:

सूजी का उत्तपम

rashmi :