नमक पारे बनाना | How to make Namak Pare
नमकपारे (Namak Pare)घर पर बड़ी ही आसानी से बनाये जाते हैं। इनको बनने की लिए ज्यादा कुछ नहीं चाहिए होता हैं। एक बार बना कर रख लिए जाते हैं और नमकीन की तरह कई दिनों तक खाये जाते हैं। आइये आज हम आपको नमकपारे बनाना बताते हैं।
आवश्यक सामग्री – Necessary ingredients to make Namak Pare
मैदा – तीन कप
नमक – स्वादानुसार
तेल – एक बड़ी चम्मच (मिलाने के लिए )
अजवाइन – आधा चम्मच
तेल – तलने के लिए
नमक पारे बनाने की विधि – Method of making namak pare– how to make namak paare
मैदा में अजवाइन मिलाकर पानी के साथ गूथ लीजिये। मैदा ढीला नहीं गूथना है ये सख्त होना चाहिए। अब इसमें आधा चम्मच तेल डालकर और गूथ लीजियेै।
अब गुथे हुए मैदा को आधा घंटे के लिए कपडे से ढककर रख दीजिये। इससे मैदा सॉफ्ट हो जायेगा।
इसके बाद मैदा को थोड़ा और गूथ लीजिये। नमकपारे बनाने के लिए आटा तैयार है।
इस गुथे हुए मैदे को बेलन से रोटी की तरह बेल लीजिये। अब इसको पसंदीदा आकर में काट लीजिये।
कड़ाही में तेल गर्म कीजिये और कटे हुए पीसेज को डीप फ्राई कीजिये। तेल बहुत ज्यादा गर्म न करें। तेल ज्यादा गर्म होगा तो नमकपारे बाहर से पक जायेंगे मगर अंदर से कच्चे रह जायेंगे। काछली से पलटते रहें। जब एकदम सुनहरे हो जायें तो प्लेट में मिकाल लीजिये।
नमकपारे तैयार हैं। चाट मसाला डालकर सर्व करें।
याद रखने योग्य बातें – NamakPare
1. मैदा में बहुत ज्यादा तेल नहीं डालना चाहिए।
2. धीमी आंच पर सेंकें।।