मटर पनीर मसाला काजू ग्रेवी के साथ बनाना | How to make matar paneer masala with kaju gravy
पनीर की बहुत सारी रेसिपीज बनायी जाती हैं। मटर पनीर (matar paneer masala )बहुत ही पॉपुलर डिस है। उत्तर भारत में हर घर में बनायीं जाने वाली रेसिपी है। आइये आपको बताते हैं आसान तरीके से मटर पनीर की सब्जी काजू की तरी के साथ बनाना।
आवश्यक सामग्री- Necessary ingredients to make matar paneer masala
पनीर – २०० ग्राम
काजू – १०० ग्राम
हरी मटर – १०० ग्राम
टमाटर – ४
अदरक – १ इंच टुकड़ा
लाल मिर्च – आधा चम्मच
धनिया पाउडर – १ चम्मच
हल्दी – आधा चम्मच
क्रीम – आधा कप
गाराम मसाला – एक चम्मच
जीरा – १ चम्मच
हरा धनिया – बारीक कटा हुआ
मटर पनीर मसाला काजू की तरी के साथ बनाने की विधि – Method of making matar paneer masala with kaju gravy – how to make matar paneer masala using kaju gravy
1/2 घंटे तक भीगे हुए काजू को मिक्सी में पीसकर पेस्ट बना लीजियेें।
मिक्सी में अदरक, टमाटर, हरी मिर्च को पीस लीजिये। पनीर को चौकोर टुकड़ों में काट कर रख लीजियेें।
अब कड़ाही में तेल डाल कर गर्म करें। गर्म तेल में जीरा भूनें और जीरा भुनने के बाद उसमे काजू के पेस्ट को भूनियेें। अब उसमे अदरक, टमाटर और हरी मिर्च का पेस्ट डाल कर चलाते रहें।
जब मसाला तेल छोड़ने लगे तो उसमे लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर और नमक डाल कर भूनें। साथ ही हरी मटर भी डाल दें और ढक कर पकने दें। जब मटर सॉफ्ट हो जाये तो इसमें क्रीम डाल दीजिये और १ मिनट तक पकाएं।
क्रीम के ठीक से मिलने के बाद इसमें पनीर डाल दीजिये और २-3 मिनट चलायें।
आवश्यकता अनुसार पानी डालकर तरी को पतला कर लें और ३-४ मिनट पकने दें।
गरम मसाला और हरा धनिया डालकर मिक्स करें। मटर पनीर की सब्जी तैयार है।
१. बाजार में पनीर मसाला भी उपलब्ध हो जाता है।
२. याद रहें की मटर कच्ची न रहें। इसके लिए आप मटर को पहले से उबाल कर भी रख सकते हैं।