बेसन का चीला बनाना | How to make Besan Cheela
बेसन का चीला (Besan Cheela)खाने में बहुत स्वादिस्ट होता है। इसे बनाना भी बहुत आसान है। अगर हमारे पास टाइम कम है तो हम जल्दी बच्चों के लंच के लिए बेसन का चीला बना सकते हैं। तो आईये आज हम आपको सिखाते हैं बेसन का चीला बनाना।
आवश्यक सामग्री – Necessary ingredients to make Besan Cheela
बेसन – 3 कप
प्याज़ – 2 छोटे
हरी मिर्च – 2 बारीक कटी हुई
अदरक – 1 टुकड़ा
अजवाइन – 1/2 छोटा चम्मच
धनिया पाउडर – 1 चम्मच
लाल मिर्च – 1 चम्मच
हरा धनिया – 1 बड़ा चमच्च
नमक स्वादनुसार।
यह भी पढ़ें :- प्लेन पराठा बनाना | How to make Plain Paratha
यह भी पढ़ें :- पनीर सूजी का चीला बनाना |Paneer Suji cheela
यह भी पढ़ें :- मूली का भरवां पराठा बनाना | Mooli Paratha
यह भी पढ़ें :- चीज़ पनीर बेसन चीला – | Cheese Paneer Besan Cheela Recipe
बेसन का चीला बनाने की विधि – Method of making Besan Cheela – how to make Besan ka Cheela
एक बर्तन में बेसन निकाल के रख दें। अब हम बेसन में डालने वाला मसाला तैयार करते हैं। एक बर्तन में प्याज़ को बारीक काट लें। इसके बाद हरी मिर्च को भी बारीक टुकड़ों में काट लें।
हरा धनिया ,अदरक बारीक काट लें। अब इन सब कटे हुए मसलों को बेसन में मिलायें। अजवाइन को बारीक पीस के बेसन में डाल दें। सूखा धनिया ,नमक ,लाल मिर्च बेसन में मिला लें।
अब बेसन में पानी डालकर चलाते रहें और घोल बना लें। बेसन का घोल थोड़ा पतला रखें ताकि चीला आसानी से फैलाया जा सके।
बेसन के घोल को 3० मिनट के लिए ढककर फूलने के लिए रख दें ताकि चीला पलटने में आसानी रहे। बेसन के चीले का घोल तैयार है।
अब गैस जलाकर तवा रखें। तवा गरम होने के बाद तवे पर चम्मच की सहायता से 1 चम्म्च तेल फैला कर तवे को अच्छे से चिकना कर लें इससे चीला तवे पर चिपकेगा नहीं और आसानी से पलट जायेगा। अब इस पर 1/2 कटोरी (1 बड़ा चमचा ) घोल लें और तवे पर गोल करके फैलाये।
अब इसे चम्मच की सहायता से चौड़ा करें। हल्का सा सिकने के बाद चीला के किनारो पर व ऊपर चमच्च से तेल लगाए और चीला को पलट दें। चीला नीचे से ब्राउन होने तक सेकें और प्लेट में उतार लें। इसी प्रकार बाकि चीले भी बना लें।
चटनी या अचार के साथ सर्व करें।
याद रखने योग्य बातें-Besan ka Cheela
1. घोल ना ज्यादा पतला और ना ही ज्यादा गाढ़ा होना चाहिए।
2. अगर नॉन स्टिक तवा हो तो उस पर भी बना सकते है उस पर और भी अच्छे बनते है।
3. तवा ज्यादा ठंडा होने पर चिपक सकते है और ज्यादा गरम होने पर जल जायेंगे इसलिए गैस माध्यम रखें।