चाऊमीन बनाना | Veg Chaumeen | How to make veg chaumeen at home
जैसा की आप लोग जानते हैं की चाऊमीन(veg chaumeen) चाइनीज फ़ूड है। लेकिन इसे हर जगह बहुत पसंद किया जाता है।
खाशकर बच्चों को यह बहुत पसंद होती है। अगर चाऊमीन कच्ची सब्जियाँ डालकर बनाई जाये तो यह नुकसान भी नहीं करती है। तो आईये आज हम आपको बताएंगे चाऊमीन बनाना।
आवश्यक सामग्री – Necessary ingredients to make chaumeen
चाऊमीन – 250 ग्राम
चिल्ली सॉस – 2-3 चम्मच
सोया सॉस – 3 चम्मच
सिरका – 3 चम्मच
पत्ता गोभी – 3 में से आधा
गाजर – 2 बड़ी वाली
हरे मटर -2oo ग्राम
शिमला मिर्च – 1
काली मिर्च पाउडर – आधी चम्मच
रिफाइंड – ढाई टेबल स्पून
हरी मिर्च – 2 बारीक कटी हुई।
चाउमीन बनाने की विधि – Method of making veg chaumeen– How to make veg chaumeen:
सबसे पहले एक भगोने में इतना पानी लीजिये की नूडल्स अच्छे से डूब जाये। अब पानी को गरम करने के लिए रख दीजिये। पानी खौलने(उबाल) के बाद उसमे नूडल्स डाल दीजिये।
इसमें नमक और 2-3 चम्मच रिफाइंड डाल कर 10 मिनट तक पकने दीजिये। गैस बंद कर दीजिये। अब नूडल्स को की छेद वाले बर्तन(छलनी) में निकाल लीजिये और इन्हे ठन्डे पानी में धो दीजिये।
मटर को छील कर दाने निकाल लीजिये। पत्ता गोभी,शिमला मिर्च को बारीक काटिये। गाजर को कदूकस कर लीजिये।
अब एक कड़ाही में 2 टेबल स्पून रिफाइंड डाल कर गरम कीजिये। तेल गरम होने के बाद इसमें कटी हुई सब्जियां 4-5मिनट तक पकाईये। अब नूडल्स डाल कर अच्छे से मिक्स कीजिये। 1-2 मिनट तक चलाने के बाद सोया सॉस, चिल्ली सॉस, सिरका, काली मिर्च पाउडर डालकर अच्छे से मिक्स कीजिये।
चाऊमीन नूडल्स को 5-8 मिनट तक चलाते रहें। इसके बाद गैस बंद कीजिये और चाऊमीन को प्लेट में निकाल कर हरी चटनी और टमेटो सॉस से सर्व करें।
याद रखने योग्य बातें –
1. सोयाबीन की मगोड़ी डालनी हो तो उन्हें गर्म पानी में डालकर फुला लें उसके बाद तेल में फ्राई करके डालें।
2. प्याज़ अगर पसंद है तो १-२ प्याज़ लम्बे पीस में काटकर सब्जियों के साथ ही भून लें।
Watch on YouTube | View on Facebook | View on Twitter | View on Google+