वनीला आइस क्रीम | Eggless Vanilla Ice Cream Recipe - https://www.rashmichahar.com
0 0
वनीला आइस क्रीम | Eggless Vanilla Ice Cream Recipe

Share it on your social network:

Or you can just copy and share this url

वनीला आइस क्रीम | Eggless Vanilla Ice Cream Recipe

Features:
    Cuisine:

      कंडेन्स मिल्क (मिल्कमेड ) का वीडियो और लिखी गयी रेसिपी देखने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें इसे आप घर पर बहुत आसानी से बना सकते हैं।

      • 5:30
      • Serves 4
      • Easy

      Ingredients

      Directions

      Share

      आज हम बना रहे हैं वनीला आइस क्रीम – Vanilla Ice Cream । यह बच्चों बड़ों सभी को बहुत पसंद होती है। बच्चे तो वनीला आइस क्रीम के दीवाने होते हैं। खाने में तो वनीला आइसक्रीम कोई जवाब ही नहीं है इतनी टेस्टी होती है की इसका नाम सुनते ही मुँह में पानी आ जाता है।

      वनीला आइसक्रीम को हम लोग अक्सर मार्केट से लाते हैं तब खाने को मिलती है। कई बार क्या होता है की हम लोग मार्केट जा नहीं पाते और आइस क्रीम खाने का बड़ा मन करता है। तो आप इसे घर पर बनाईये और खाईये।

      वनीला आइसक्रीम को हम आज घर पर बहुत आसानी से बनाना बताएंगे वो बहुत ही कम इंग्रेडिएंट्स में जो आपको घर पर ही मिल जायेंगे। तो फिर चलिए शुरू करते हैं वनीला आइसक्रीम बनाना।

      यह भी पढ़े: कंडेंस्ड मिल्क रेसिपी | Condensed Milk Recipe | Milkmaid Recipe

      आवश्यक सामग्री – Necessary ingredients to make Vanilla Ice Cream recipe | Eggless Vanilla Ice Cream Recipe:

      कंडेंस्ड मिल्क( मिल्कमेड) – एक कप
      फ्रेश क्रीम – 250 ग्राम
      वनीला एसेंसे – 1-2 बूंद

      यह भी पढ़े: चॉकलेट केक कुकर में बनायें | Eggless Chocolate Cake Recipe in cooker

      वनीला आइसक्रीम बनाने की विधि – Method of making Vanilla Ice Cream Recipe| How to Make Vanilla Ice Cream :

      क्रीम को व्हिप करना –

      सबसे पहले कोई भी दो बड़े कटोरे ले लीजिये एक में ठंडा पानी और पानी में थोड़े सी बर्फ डाल दीजिये इससे क्रीम बहुत अच्छे से बीट होगी। दूसरे कटोरे में क्रीम डालिये, क्रीम एकदम चिल्ड होनी चाहिए। क्रीम जितनी चिल्ड रहेगी उतना ही अच्छे से व्हिप होगी।

      क्रीम वाले कटोरे को बर्फ वाले कटोरे के ऊपर रखिये। कोई भी एक इलेक्ट्रिक ब्लेंडर या फिर हैंड ब्लेंडर से क्रीम को कम से कम पांच मिनट तक व्हिप कीजिये।

      व्हिप्ड क्रीम तैयार है।

      यह भी पढ़े: चॉकलेटी गुजिया | Chocolatey Gujiya | How To Make Gujiya!

      आइस क्रीम बनाना -:

      व्हिप्ड की गयी क्रीम में कंडेन्स मिल्क, वनीला एसेंस मिला दीजिये आइस क्रीम का बैटर बिलकुल तैयार है।

      कोई भी एक कंटेनर ले लीजिये इसमें आइस क्रीम के बेटर को डाल दीजिये। ढक्क्न बंद करके फ्रीजर में दो घंटे जमने के लिए रख दीजिये।

      यह भी पढ़े: कोल्ड कॉफी रेसिपी | Cold Coffee Recipe | Cafe Style Cold Coffee

      2 घंटे बाद –:

      कंटेनर को फ्रीजर में से निकालिये स्पून की हेल्प से आइसक्रीम को एक इधर उधर करते हुए मिला दीजिये। ऐसा करने से आइसक्रीम के आइस नहीं जमेगी और आइस क्रीम भी काफी सॉफ्ट बनेगी।

      कंटेनर के ऊपर सिल्वर फॉयल लगा कर बंद कीजिये और ढक्क्न बंद कर दीजिये।
      पूरी रात या फिर 8 घंटे फ्रीजर में वापस जमने के लिए रख दीजिये।

      8 घंटे बाद कंटेनर को निकालिये और आप देखंगे की आइस क्रीम जमकर तैयार है ठंडी ठंडी आइस क्रीम खाने के लिए सर्व कीजिये।

      यह भी पढ़े: सूजी का दही भल्ला | Suji Dahi Bhalla Recipe | How to make Dahi Vada

      याद रखने योग्य बातें —:

      कंडेन्स मिल्क (मिल्कमेड ) का वीडियो और लिखी गयी रेसिपी देखने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें इसे आप घर पर बहुत आसानी से बना सकते हैं।

      यह भी पढ़े: पनीर दही भल्ले | Paneer Dahi bhalle | Paneer Dahi Vada

      Watch on YouTube | View on Facebook | View on Twitter | View on Google+

       

      rashmi

      Add Your Comment