रवा ढोकला बनाना | Rava Dhokla | How to make Rava Dhokla
रवा ढोकला (Rava dhokla) झटपट बनने वाली रेसिपी है। अगर आप सुबह जल्दी में हैं या कुछ बनाने का मन नहीं है तो आप झटपट रवा ढोकला बना के खा सकती हैं। यह बहुत ही हल्का नाश्ता है इसलिए आज बनाते है रवा ढोकला।
आवश्यक सामग्री – Necessary ingredients to make Rava dhokla
रवा (सूजी ) – 200 ग्राम
दही – 200 ग्राम
हल्दी पाउडर – चौथाई चम्मच
नमक – 1/2 चम्मच
चीनी – 1/2 छोटा चम्मच
ईनो – 1/2 चम्मच
हरी मिर्च – 1 बारीक कटी हुई
हरा धनिया – 1/2टेबल स्पून
नीबू – 1 बड़ा
तेल – 1 चम्मच
अदरक पेस्ट – 1/2 चम्मच
पानी 2 गिलास
रवा ढोकला बनाने की विधि – Method of making Rava dhokla – How to make Rava dhokla:
एक बर्तन में सूजी लीजिये। दही को फेंट कर कर सूजी में मिलाइये। नमक,हरा धनिया, चीनी, नीबू का रस, अदरक पेस्ट मिलाकर अच्छे से घोल बना लीजिये। घोल अगर जयादा गाढ़ा लगता है तो थोड़ा सा पानी मिला लीजिये। अब बेटर तैयार है।
अब एक थाली या चौड़ा बर्तन लीजिये जो कुकर या भगोने में आ सके। अब गैस पर कुकर रखिये उसमे एक गिलास पानी डालकर गरम होने रखिये।कुकर में एक स्टैंड लगा दे जिसपे चौड़ा बर्तन आ सके।
अब बेटर फैलाने के लिए एक छोटी थाली लीजिये या बड़े किनारे की प्लेट लीजिये और उसे तेल से चिकनी कर लीजिये। बेटर में ईनो डालकर मिलाएं उसे ज्यादा नहीं चलायें इससे ईनो की बबल ख़तम हो जाती है और ढोकला स्पंजी नहीं बनता। बेटर को तेल लगी प्लेट में फैला लें।
कुकर के स्टैंड पर रख दें। कुकर के ढक्कन की सीटी निकाल के हटा दें और ढक्कन लगा दीजिये। गैस न ज्यादा कम रखें न ज्यादा मीडियम आग पर 20 मिनट पकने के बाद गैस बंद कर दीजिये।
ढोकला बना गया है या नहीं ये चैक करने के लिए चाकू को बेटर में डाल कर देखिये अगर बेटर चाकू पर नहीं चिपकता है तो ढोकला बन गया है।
अब इसे ढक्कन हटा कर एक थाली में चाकू की सहायता से निकाल लीजिये। ढोकला के मन पसंद पीस कर लीजिये
तड़के की सामग्री -Rava dhokla
राई – 1/2 छोटा चम्मच
हरी मिर्च – 1 बारीक कटी हुई
हरा धनिया – 1/2 टेबल स्पून
चीनी -2 चम्मच
नीबू – 1 बड़ा
बनाने की विधि -Rava dhokla
एक पैन को गैस पर तेल डालकर गरम होने के लिए रखें। एक जग में पानी डालकर उसमे हरा धनिया नीबू का रस चीनी डालकर घोल लें। तेल में राई तड़काये।
राई के बाद हरी मिर्च डालकर पानी डाल दें। गैस बंद करके पानी उतार लीजिये और ढोकला पैर फैलाइये ढोकला तैयार है।
यह भी पढ़ें :- सोया चंक्स पुलाव | Soya Chunks Pulao Recipe
यह भी पढ़ें :- भरवां रवा इडली बनाना | Stuffed Idli Recipe
यह भी पढ़ें :- सोया चंक्स पुलाव | Soya Chunks Pulao Recipe
यह भी पढ़ें :- रवा ढोकला बनाना | How to make Rava Dhokla
याद रखने योग्य बातें –
1. बेटर में ईनो डालने के बाद ज्यादा नहीं फेंटना है नहीं तो ईनो की बबल निकल जाएगी और ढोकला स्पंजी नहीं बन पायेगा।
2. अगर आपको ढोकला पीला बनाना है तो हल्दी डालें नहीं तो ना भी डालें।
3. बेटर न ज्यादा पतला हो ना ज्यादा गाढ़ा होना चाहिए।
Watch on YouTube | View on Facebook | View on Twitter | View on Google+