पालक पनीर की सब्जी बनाना | How to make Palak paneer sabji
पालक पनीर की सब्जी(Palak paneer) बनाना बहुत ही आसान है। इसे हम घर में कभी भी बना सकते हैं। यह खाने में भी स्वादिष्ट होती है। पालक में आयरन काफी मात्रा में होता है और पनीर में प्रोटीन होता हैं।
आईये हम आपको पालक पनीर की सब्जी बनाना बताते हैं।
आवश्यक सामग्री – Necessary ingredients to make Palak paneer sabji
पालक – आधा किलो
पनीर – 250 ग्राम
रिफाइंड – 3-4 टेबिल स्पून
जीरा – 1/2 चम्मच
हल्दी – 1/2 चम्मच
मिर्च – 1/2 चम्मच
सूखा धनिया – 2 चम्मच
हींग – 2-3 पिंच
हरी मिर्च – 2-3
टमाटर – 3-4 बड़े
अदरक पेस्ट – 2 चम्मच
लेहशन पेस्ट – टेबिल स्पून
नमक – स्वादनुसार
क्रीम – 3-4 बड़े चमच्च
पनीर मशाला – 2 चम्मच
पालक पनीर बनाने की विधि – Method of making Palak paneer – how to make palak paneer sabji
सबसे पहले पालक को साफ करके धो लें। अब कुकर में पालक डालकर 1 गिलास पानी डाल दें और कुकर का ढक्कन बंद करके एक सीटी लगवा दें। ठंडा होने के बाद उबले हुए पालक को मिक्सर में पीस लें और कटोरे में निकाल लें।
पनीर को छोटे छोटे चौकोर टुकड़ो में काट लें।
एक कड़ाही में तेल गरम करें। तेल गरम होने के बाद कटे हुए पनीर के टुकड़ों को डाल के तल लें। जब पनीर हल्का सुनहरी होने लगे तो निकाल लें और गैस बंद कर दें।
टमाटर को छोटे छोटे टुकड़ों में काट लें टमाटर के साथ हरी मिर्च भी काट लें और प्याज़ को अलग बर्तन में बारीक काट लें। इसके बाद कड़ाही का तेल गरम करें।
तेल गर्म होने के बाद उसमे हींग जीरा साथ में तड़काये। जीरा ब्राउन होने के बाद कटी हुई बारीक प्याज़ डाल दें। प्याज़ सुनहरी होने लग जाये तो उसमे अदरक लहसुन का बना हुआ पेस्ट डाल दें।
इसे 2-3 मिनट पकायें। अच्छे से पकने के बाद कटे हुए टमाटर डाल दें। टमाटर को 5 मिनट पकने दें। गैस धीमी कर दें। तब तक एक कटोरी मे सारे
मसाले घोल लें। टमाटर पकने के बाद घुले हुए मसाले डाल दें। 1-2 मिनट पकने दें। इसके बाद तला हुआ पनीर और पालक डाल दें। ग्रेवी जितनी पतली पसंद हो उसके अनुसार पानी डालें। किसी प्लेट से ढक दें और 8 से 10 मिनट तक धीमी गैस पर पकने दें।
अब किसी बर्तन में निकाल लें और इसमें क्रीम मिला दीजिये। पालक पनीर की सब्जी तैयार है।
याद रखने योग्य बातें – Palak paneer Recipe
1. अगर प्याज़ लहसुन नहीं डालना चाहते हैं तो जीरा ब्राउन होने के बाद कटे हुए टमाटर डाल दें। टमाटर की हम प्यूरी (मिक्सी में पीस लें )भी बना सकते है अगर काट के न डालना चाहते हो तो।
2. पनीर को बिना तले भी डाल सकते हैं।
3. अगर क्रीम न हो तो मलाई भी डाल सकते हैं।