चॉकलेटी गुजिया | Chocolatey Gujiya | How To Make Gujiya!

आज हम यहां पर चॉकलेटी गुजिया (chocolatey gujiya) बनाएंगे जो खाने में बहुत ही स्वादिस्ट होती हैं। अक्सर हम लोग होली के त्यौहार पर गुजिया बनाते हैं। गुजिया अनेक प्रकार की फिलिंग करके बनाई जाती हैं जैसे मावा की फिलिंग नारियल के बुरादे की फिलिंग अनेक इस तरह की फिलिंग से बनती हैं और खाने में बड़ी ही टेस्टी लगती हैं।
बच्चे को तो ये बहुत पसंद आने वाली हैं। चॉकलेटी गुजिया बच्चों, बड़ों व मेहमानों सभी को पसंद आने वाली हैं।
इसमें जो चॉकलेट का फ्लेवर होता है वो सबको पसंद आता है। ये खाने में जितनी स्वादिस्ट होती हैं उतना इन्हे बनाना भी बिल्कुल आसान है तो चलिए चॉकलेटी गुजिया (chocolatey gujiya) बनाना शुरू करते हैं।
आवश्यक सामग्री – Necessary ingredients to make chocolatey gujiya
आटा लगाने के लिए सामग्री ————-(chocolatey gujiya)
मेदा – 1 कप
घी – 2 टेबल स्पून
घी – गुंजिया तलने के लिए
पानी – जरूरत के अनुसार
स्टफिंग के लिए सामग्री ———-(chocolatey gujiya)
मावा – 1 कप
पॉउडर चीनी – 1 कप
नारियल का बुरादा – 1 कप
बादाम – 2 टेबल स्पून
किशमिश – 2 टेबल स्पून
इलायची – 5-6 ( पाउडर )
कोकोआ पाउडर – 2 टेबल स्पून
गार्निश के लिए ———-चॉक्लेट सीरप!
यह भी पढ़े: ब्रेड रसमलाई | Bread Rasmalai Recipe
यह भी पढ़े: Recipe Videos: Sweet corn bread pizza | chocolate sweet | Milk Cake | Sweet Corn Chaat
यह भी पढ़े: तिल मावा गजक | Til Mawa Gajak Recipe | Khoya Gajak
यह भी पढ़े: गाजर का गजरेला | Gajar Ka Gajrela | Spacial Gajar Ka halwa | Carrot Kheer
चॉकलेटी गुजिया बनाने की विधि – Method of making chocolatey gujiya – How to make chocolatey gujiya :
आटा लगाना -(chocolatey gujiya)
किसी भी एक बर्तन में मेदा को ले लीजिये साथ ही मेदा में मिला दीजिए 2 टेबल स्पून घी। घी इसमें एक मोमन की तरह काम करता है जिससे गुजिया बनाते टाइम चिपकती नहीं है।
अब मेदा और घी को अच्छे से मिक्स कर लीजिये। इसके बाद क्या करना है की थोड़ा थोड़ा पानी डाल कर मेदा को सख्त गूँथ कर तैयार कीजिये। गुजिया का डोह हमें रोटी बनाने के लिए जो डोह लगाते हैं उससे सख्त रखना है इससे गुजिया बहुत अच्छी बनेंगी।
गुथे हुए मेदा (डोह ) को 10 मिनट गीले कपडे से ढक कर आराम (रेस्ट) करने के लिए छोड़ दीजिये।
स्टफिंग बनाना ————
कोई भी एक पेन गैस ऑन करके गरम होने के लिए रख दीजिये गरम पेन में मावा डालकर भून लीजिये। मावा (खोया)को लाइट ब्राउन होने तक भूनना है। जैसे ही खोया ब्राउन हो जाये तब उसमे कोकोआ पाउडर ,नारियल का बुरादा, कटे हुए बादाम, किशमिश, इलायची पाउडर डालकर अच्छे से मिक्स कर दीजिये। गैस ऑफ कर दें और फिलिंग को ठंडा होने दे।
फिलिंग अच्छे से ठंडी होने के बाद इसमें मिला दीजिये पाउडर चीनी। फिलिंग बनकर तैयार है।
ग्लू बनाना ——-
1 चम्मच मेदा लेकर उसमे थोड़ा सा 2 चम्मच के करीब पानी डालकर घोल लीजिये। यह घोल गुंजिया को बंद करने के काम आएगा।
गुंजिया बनाना ———–( chocolatey gunjiya )
गुंथे हुए मेदा को फिर से मसल कर एक बार चिकना कर लीजिये। आटे में से बराबर साइज की लोइयां तोड़ कर चिकनी कर लीजिये। अब एक लोई को चकले पर रखकर बेलन की हेल्प से पूड़ी के जितनी बड़ी बेल लीजिये लेकिन पूड़ी से थोड़ी सी पतली होनी चाहिए।
कोई भी गुंजिया मेकर ले लीजिये उसके ऊपर पूड़ी को रखिये। इसमें 2 टेबल स्पून स्टफिंग भरिये किनारों पर चिपकाने के लिए ग्लू लगाईये और सांचे को बंद कर दीजिये। एक्स्ट्रा आटा मेकर से जो भार निकल रहा है उसे हटा दीजिये। मेकर ( सांचे) को खोलकर कर गुंजिया निकाल लीजिये। बनी हुई गुंजिया को किसी कपडे से ढक कर रखते जाईये ताकि गुंजिया सूखे ना।
इसी प्रकार सभी गुंजिया बनाकर तैयार कर लीजिये।
गुंजिया तलना ———-
एक कड़ाही में घी डालिये। कड़ाही में घी इतना होना चाहिए की गुंजिया डूब जाये। घी को गरम कर लीजिये। गर्म घी में एक-एक करके गुंजिया डाल दीजिये। एक साथ कड़ाही में जितनी गुंजिया आ जाये उतनी डाल दीजिये।
मीडियम गैस पर गुंजिया को ब्राउन होने तक तल लीजिये। जब गुंजिया अच्छी ब्राउन सिक जाये तब उन्हें प्लेट में निकाल लीजिये। बाकी की गुंजिया भी इसी प्रकार सेक कर तैयार कर लीजिये।
स्वादिस्ट चॉकलेटी गुंजिया बनकर तैयार हैं। बच्चे, बड़े अपने मेहमानो को ये स्वादिस्ट गुंजिया खिलाईये।गुंजिया को हम 15 से 20 दिन तक रख कर खा सकते हैं।
याद रखने योग्य बातें ———–( chocolatey gunjiya )
गुंजिया तलने के टाइम कड़ाही में खुले ना इसके लिए सबसे बेहतर तरीका यही है की गुंजिया को मेदा का घोल बनाकर किनारों पर लगा ले तब बंद करें इससे अच्छे से चिपक जाती है या फिर पानी भी किनारों पर लगा सकते है
गुंजिया के कसार (फिलिंग ) में आप अपने मन पसंद मेवे डालें जो आपको पसंद ना हो वो हटा दें।
गुंजिया का डोह सख्त ही गुंथे नरम डोह से गुंजिया कड़ाही में जा कर खुल सकती है।
मोमन कभी बी ज्यादा ना डाले कम ही रखें