बेसन पालक की कढ़ी बनाना | How to make Besan Palak Kadhi
कढ़ी (Besan Palak Kadhi)खाने में बहुत ही स्वादिस्ट होती है। हमारे भारत में इसे लोग बहुत पसंद करते हैं। अगर कढ़ी में पालक डाल दिया जाये तो यह और भी टेस्टी हो जाती है। तो आईये आज हम आपको बताते हैं पालक की कढ़ी बनाना।
आवश्यक सामग्री – Necessary ingredients to make Besan Palak Kadhi
बेसन – 100 ग्राम
पालक – 100 ग्राम
दही – 200 ग्राम
तेल – 2 टेबिल स्पून
जीरा – 1 छोटा चम्मच
हींग – 2-3 पिंच
मिर्ची पाउडर – 1 छोटा चम्मच
हल्दी पाउडर – 1 छोटा चम्मच
सरसों दाने – 1/2 चम्मच
लहसुन – 4-5 कलियाँ
देसी घी – 2 चम्मच
नमक – स्वादनुसार
यह भी पढ़ें :- टमाटर प्याज़ की ग्रेवी बनाना | Tamatar ki tari
यह भी पढ़ें :- अरहर दाल बनाना | How to make Arhar Dal
यह भी पढ़ें :- राजमा बनाना | Rajma recipe | How to make Rajma
यह भी पढ़ें :- बेसन पकोड़ी की कढ़ी बनाना | How to make besan pakodi kadhi
बेसन पालक की कढ़ी बनाने की विधि – Method of making besan palak kadhi – how to make besan palak ki kadhi
पालक को धोकर बारीक काट लें और एक प्लेट में रख लें।
दही को ग्राइंडर या रई से ठीक से मथ लें। अब इसमें करीब 1 लीटर पानी मिलकर पतला कर लें और उसमे बेसन मिलाकर ठीक से घोल लें जिससे उसमें गुठलियाँ ना पड़ें।
कड़ाही में तेल गर्म करें और उसमें जीरा, सरसों दाने, हींग और लहसुन को भून लें। इनके भुनने के बाद बेसन के घोल को कड़ाही में डाल दें। इसके बाद इसमें कटा हुआ पालक, लाल मिर्च पाउडर, नमक और हल्दी पाउडर डालकर चलाएं।
चमचे से इसको करीब 5 मिनट तक चलाते राहें जिससे दही फट ना जाये। कढ़ी में जब उबाल आने लगे तो गैस धीमी कर दें और करीब 15 मिनट तक पकने दें। बीच बीच में कछली से चलाते रहें जिससे कढ़ी तली में ना चिपके।
बेसन और पालक की कड़ी तैयार है।
कढ़ी को प्लेट में निकालें और एक चम्मच देसी घी डाककर सर्वे करें।
याद रखने योग्य बातें – Besan Palak Kadhi
1. अगर आप लहसुन नहीं खाते हैं तो ना डालें।
2. कढ़ी को जितना पतला या गाढ़ा रखना हो उसके हिसाब से पानी डाल सकते हैं।
3. अगर कढ़ी ज्यादा पतली दिखे तो उसमें थोड़ा और बेसन पानी में घोल के डाल दें और चलाते रहें।
4. अगर छाछ हो तो एक लीटर छाछ में बना सकते हैं।