आटे की पूड़ी बनाना | Atta poori | How to make atta poori
जैसा की आप लोग जानते हैं पूड़ी (Atta poori) हमारे यहाँ किसी मेहमान के आने ,त्योहारों पर, कहीं पैक करके ले जानी हों, या किसी अच्छी सी सब्जी के बनने पर मन करता है की गरमागरम पूड़ी बनाई जाये। तो आईये आज हम बनाते हैं आटे की पूड़ी।
आवश्यक सामग्री – Necessary ingredients to make Atta poori
आटा – 2 कप
नमक – 1 चम्मच
अजवाइन – 1/2 चम्मच ( दरदरी पीसी हुई)
तेल – 2-3 चम्मच आटे में डालने के लिए
आटे की पूड़ी बनाने की विधि – Method of making Atta poori – How to make Atta poori:
एक बर्तन में आटा लीजिये। आटे में अजवाइन ,नमक, 2-3 चम्मच तेल डालकर मिक्स कीजिये।
अब थोड़ा- थोड़ा पानी डालकर आटे को सख्त गूंथिये। उसके बाद बर्तन में थोड़ा सा 1/2 चमच्च तेल लगाकर अच्छे से गूंथिये(5 मिनट) तब तक की आटा चिकना न पड़ जाये। 10 मिनट ढक कर रखिये।
10 मिनट बाद आटे में से लोई तोड़कर दोनों हाथों से गोल कर लें। अब इसे चकले पर रख कर बेलन की सहायता से 3-4 इंच के व्यास जितना बेल लें।
किनारे मोटे नहीं रहने चाहिए। हर जगह से बराबर घुमा-घुमा कर बेलिये।
इसी प्रकार सभी पूड़ियों को बेल लीजिये।
एक कड़ाही में इतना रिफाइंड या घी लीजिये की पूड़ी अच्छे से डूब जाये और गरम होने के लिए रख दीजिये।
गरम घी में 2-3 पूड़ी डालकर हल्का सा कलछी से फूलने तक दबा दीजिये और सेकिये। एक साइड ब्राउन होने पर पूड़ियों को पलट दीजिये। दूसरी साइड से भी सिकने पर पूड़ी एक प्लेट में नेपकिन लगा कर निकाल लीजिये। इसी प्रकार सभी पूड़ियों को सेक लीजिये।
पूड़ी हमारी बनके तैयार हैं इन्हे किसी भी रसीली सब्जी या सूखी सब्जी व अचार से सर्व कीजिये।
यह भी पढ़ें :- आलू बेसन सूजी चीला | Aloo Besan Suji Cheela Recipe
यह भी पढ़ें :- आलू की कचौरी बनाना | Potato Kachauri Recipe
यह भी पढ़ें :- सूजी का उत्तपम बनाना | Suji Uttapam
यह भी पढ़ें :- चीज़ पनीर बेसन चीला – | Cheese Paneer Besan Cheela Recipe
याद रखने योग्य बातें –
1. आटा ज्यादा पतला नहीं होना चाहिए नहीं तो पूड़ी बेलने में आटा चकले पर चिपकेगा।
2. पूड़ी को आप कम ज्यादा जैसी आपको पसंद हों उसी तरीके की सेंके।
3. आटे को हमें नॉर्मल पानी में ही गूंथना है।
4. अजवाइन अगर पसंद नहीं है तो ना डालें।
Watch on YouTube | View on Facebook | View on Twitter | View on Google+