आलू के पराठे बनाना | How to make Aloo Paratha

आलू के पराठे (Aloo Paratha)ज्यादातर लोगों को बहुत पसंद होते हैं। आलू के पराठे सुबह ब्रेकफास्ट में भी बना सकते हैं। सर्दियों के मौसम में गरम- गरम आलू के पराठे खाने में बहुत मज़ा आता हैं। आलू पराठा वैसे तो पंजाबी डिश हैं पर अब पुरे भारत में आलू के पराठे बनाये जाते हैं। तो आईये आज हम आपको बताते हैं आलू के पराठे बनाना।
आवश्यक सामग्री – Necessary ingredients to make Aloo Paratha
आटा – 5 कप
नमक – एक चम्मच (स्वादनुसार)
आलू 7-8 मीडियम
जीरा – 1/2 चम्मच छोटा पिसा हुआ
धनिया पाउडर – 1 चम्मच बड़ा
अदरक – 1 टुकड़ा बारीक कटी हुई
लाल मिर्च – 1 चम्मच
हींग -2-3 पिंच
हरी मिर्च – 2-3 बारीक कटी हुई
हरा धनिया – 1 टेबल स्पून
काली मिर्च – 6-7
लोंग -1-2
यह भी पढ़ें :- प्लेन पराठा बनाना | How to make Plain Paratha
यह भी पढ़ें :- पनीर सूजी का चीला बनाना |Paneer Suji cheela
यह भी पढ़ें :- मूली का भरवां पराठा बनाना | Mooli Paratha
यह भी पढ़ें :- चीज़ पनीर बेसन चीला – | Cheese Paneer Besan Cheela Recipe
आलू के पराठे बनाने की विधि – Method of making aloo paratha– How to make aloo paratha:
सबसे पहले आटे को किसी थाली में निकाल लें। अब आटे को छान लें। आटे में नमक मिलायें और अच्छे से मिक्स कर लें।
एक हाथ से पानी डालते जाएं और दूसरे हाथ से आटे को अच्छे से मिलाते रहें। आटे को अच्छे से लपेट लें और गूंथते रहें। बीच-बीच में हल्का-हल्का पानी थाली पर लगाकर आटे को पलट-पलट कर लगाते रहें।
जब आटा चिकना सा हो जाये तो उसे गीले कपडे या प्लेट से 10 मिनट के लिए ढककर छोड़ दें। इससे आटा नरम हो जायेगा और पराठे अच्छे बनेंगे।
आलू के पराठे बनाने के लिए आटा तैयार है।
आटा फूलने तक हम आलू की पिठी तैयार कर लेते हैं। आलू को कुकर में एक गिलास पानी डालकर ढक्कन बंद करके धीमी गैस पर 2-3 सीटी आने तक पकने दें।
आलू उबलने के बाद निकाल लें और ठंडे होने दें। आलू अच्छे से ठंडे होने के बाद आलुओं को छीलकर मथ लें। उसके बाद लाल मिर्च, कटी हुई हरी मिर्च, धनिया पाउडर, हींग, पिसा जीरा, हरा धनिया, पीसी हुई काली मिर्च, लोंग को कूट कर डाल लीजिये।
अब सारी सामग्री को अच्छे से मिलाकर पिठी(चटनी ) तैयार कर लीजिये।
आटे को एक बार फिर से अच्छे से गूँथ लें। आटे को इकठ्ठा करके एक तरफ रख लें और एक तरफ 1/2 कप सूखा आटा लोईयों पर लगाने के लिए रख
गैस जलाकर तवा गरम होने के लिए रखें। आटे में से एक मुठ्ठी भरकर आटा लें और लोई बना लें। अब इस बनी हुई लोई को दोनों तरफ से सूखे आटे में पलट कर बेलने के लिए पलोथन लगा लें और चकले पर रखें। बेलन की सहायता से हल्का -हल्का दबाब देते हुए लोई को बेलें।
लोई पर ज्यादा जोर न लगाएं। बेली गयी रोटी में आलू की 1 टेबल स्पून पिठी रखिये और उसे चारो और से ऊपर की तरफ बंद कर दीजिये। अब चकले पर पिठी भरी लोई रखकर बेलन की सहयता से हल्का हल्का 6-7 इंच के व्यास में बेल लीजिये।
पराठे को ज्यादा पतला नहीं बेलना है इससे पराठा फट जायेगा। अब गरम तवे पर डाल दीजिये। नीचे से सिकने के बाद पराठा पलट दीजिये। इसी प्रकार दूसरी तरफ से भी पलट कर घी लगा दीजिये। पराठे के दोनों तरफ घी लगा लें और ब्राउन होने तक अच्छे से सेकें।
तवे से उतार कर प्लेट में रख लीजिये। इसी प्रकार सारे पराठे बना लें। आलू के पराठे तैयार है। इसे मीठी दही या किसी भी रसीली सब्जी के साथ सर्व करें।
याद रहने योग्य बातें –
1. आलू मीठे नहीं होने चाहिए मीठे आलू से पराठे टेस्टी नहीं बनेंगे।
2. याद रहे आलू ज्यादा न उबाले अगर आलू पानी में फट जाते हैं तो पिठी (चटनी) पतली हो जाएगी और पराठे फटेंगे।
3. गैस को न ज्यादा कम ना ज्यादा तेज़ रखें।
4. आप चाहो तो आलू की पिठी (चटनी) में प्याज़ डाल सकते हैं 2-3 प्याज़ बारीक काट लें।।
5. आलू को अगर मथना ना चाहो तो कदूकस कर सकते हैं।