आलू की कचौरी बनाना | Aloo Kachauri | Potato Kachauri Recipe
Aloo Kachauri – Potato Kachauri – कचौरी ऐसे तो दाल की भी बनाई जाती हैं और मेदे की, सूजी की, मेदे की आलू वाली भी बनाई जाती हैं। लेकिन हम यहां पर आपको बता रहे हैं आटे की आलू वाली कचोरी बनाना जो बहुत ही कम समय में और बहुत टेस्टी बनती हैं। ये आलू वाली कचौरी हम किसी भी त्योहार पर बना सकते हैं। आलू की कचौरी बच्चों को भी बहुत पसंद आती हैं।
आवश्यक सामग्री – Necessary ingredients to make Aloo Kachauri – Potato Kachauri
आलू – 4-5 उबले हुए
हरी मिर्च -2 बारीक कटी हुई
हरा धनियां — 1 टेबल स्पून बारीक कटा हुआ
जीरा – 1/2 चम्मच पिसा हुआ
हींग – 1/2 पिंच
लाल मिर्च पाउडर – 1/2 चम्मच
नमक – 3/4 चम्मच या स्वादनुसार
धनियां पाउडर – 1 चम्मच
आलू की कचौरी बनाने की विधि – Method of making Aloo Kachauri – How to make Potato Kachauri :
आलू की कचौड़ी बनाने के लिए पहले सॉफ्ट आटा गूँथ लेंगे और 10 मिनट के लिए ढक कर रख देंगे।
उबले हुए आलू को छील कर एक प्लेट में कदूकस कर लीजिये। इसमें कटी हुई हरी मिर्च, हरा धनियां, धनियां पाउडर, लाल मिर्च, नमक, जीरा पाउडर, हींग डालकर मिलाईये। आटे में भरने के लिए पिट्ठी तैयार है।
अब आटे में से लोई तोड़िये और 3-4 इंच के व्यास जितना बेल कर बड़ा कीजिये। इसके ऊपर 1 चम्मच भरकर आलू की पिट्ठी रखिये और आटे की पूड़ी को चारों और से बंद कीजिये।
इस भरी हुई बंद लोई को चकले पर बेलन की सहायता से थोड़ा सा बड़ा कीजिये। इसी प्रकार सभी कचौड़ी बना लीजिये।
अब एक कड़ाही में तेल गरम कीजिये और गरम तेल में कचौड़ी डाल दीजिये। एक बार में जितनी कचौड़ी आ जाएं (२-३)उतनी डाल दीजिये।
कचौड़ियों को दोनों साइड ब्राउन होने तक मीडियम गैस पर सेकिये। जब कचौड़ी ब्राउन हो जाएं तो एक प्लेट में निकाल लीजिये।
इसी तरह सभी कचौड़ी सेक लीजिये। कचौड़ी बन कर तैयार हैं। आप इन्हे आलू की सब्जी से सर्व करें।
यह भी पढ़ें :- आलू बेसन सूजी चीला | Aloo Besan Suji Cheela Recipe
यह भी पढ़ें :- पनीर सूजी का चीला बनाना |Paneer Suji cheela
यह भी पढ़ें :- सूजी का उत्तपम बनाना | Suji Uttapam
यह भी पढ़ें :- आटे की पूड़ी बनाना | How to make atta poori
Watch on YouTube | View on Facebook | View on Twitter | View on Google+
Suggested recipes:
कलाकन्द मिठाई | मथुरा के पेड़ा बनाना | मावा की बर्फी | बूंदी रायता बनाना