अरहर दाल बनाना | Arhar Dal | How to make Arhar Dal
अरहर दाल (Arhar dal)हर घर में बनाई जाती है। दालों में प्रोटीन की मात्रा बहुत अधिक होती है। दाल बहुत ही फायदेमंद होती हैं। बच्चों के खाने में हम इसे रोज़ बना सकते हैं।
अरहर की दाल बनने में बहुत कम समय लेती हैं। दाल अधिकतर घरों में खाने में रोज़ बनती है। अरहर की दाल चावल के साथ बहुत अच्छी लगती है। तो आइये आज हम आपको बताते है अरहर की दाल बनाना।
आवश्यक सामग्री – Necessary ingredients to make arhar dal
अरहर दाल – 200 ग्राम
तेल – 1 टेबल स्पून
पानी – 4-5कप
टमाटर – 2 बड़े
हरी मिर्च – 2 छोटी
लाल मिर्च – 2 छोटी
अदरक – 1 टुकड़ा
हल्दी पाउडर – 1 छोटी चमच्च
मिर्च पाउडर – 1 छोटी चम्मच
धनिया पाउडर – 1 चम्मच
हींग – 1-2 पिंच
जीरा आधा छोटा चम्मच
राई आधा छोटा चम्मच
नमक स्वादनुसार
हरा धनिया सजाने के लिए
यह भी पढ़ें :- टमाटर प्याज़ की ग्रेवी बनाना | Tamatar ki tari
यह भी पढ़ें :- अरहर दाल बनाना | How to make Arhar Dal
यह भी पढ़ें :- राजमा बनाना | Rajma recipe | How to make Rajma
यह भी पढ़ें :- बेसन पकोड़ी की कढ़ी बनाना | How to make besan pakodi kadhi
अरहर दाल बनाने की विधि – Method of making arhar dal – How to make arhar dal :
सबसे पहले एक कुकर में दाल को धो कर 4-5 कप पानी, नमक, हल्दी,लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, हींग, डाल कर ढक्क्न बंद कर दीजिये।
अब गैस जलाकर कुकर रखिये। एक सीटी आने तक गैस तेज़ रखें उसके बाद दूसरी सीटी भरने पर गैस बंद कर दीजिये।
टमाटर, हरी मिर्च, अदरक को मिक्सी में पीस लीजिये।
अब एक कड़ाही लीजिये इसमें 2 टेबल स्पून तेल या घी डालिये और तेल गरम होने दीजिये।
तेल गरम होने के बाद उसमे जीरा, राई तड़का दीजिये। जीरा ब्राउन होने पर इसमें पिसे हुए टमाटर हरी मिर्च डाल कर धीमी गैस पर तब तक पकने दें जब तक टमाटर तेल न छोड़ दे।
अब उबली हुई दाल को डाल दीजिये। धीमी गैस पर 2-3 मिनट खौलने के बाद इसमें 2 चम्मच देशी घी डालिये और हरा धनिया डाल कर चावल या रोटी किसी के भी साथ गरम गरम सर्व करें।
याद रखने योग्य बातें – Arhar dal
1. दाल को गाड़ी पतली अपनी पसंद से रखे।
2. पानी जितनी गाड़ी रखनी हैं या पतली करनी हैं उसी हिसाब से रखें।
3. दाल को देशी घी या रिफाइंड में भी बना सकते हैं।
4. दाल को ज्यादा सीटी न लगवाएं नहीं तो घुल जाएगी।
5. जब दाल में सीटी आये उस टाइम गैस धीमी रखिये गैस तेज़ होने पर दाल का पानी निकल जायेगा।
6. प्याज़, लहसुन डालना चाहो तो टमाटर डालने से पहले बारीक कटे हुए लहसुन प्याज़ डालकर कर भून लीजिये।
Watch on YouTube | View on Facebook | View on Twitter | View on Google+