बेसन पकोड़ी की कढ़ी बनाना | How to make besan pakodi kadhi
कढ़ी कई प्रकार से बनाई जाती है और अनेक प्रकार की चीजें डाल कर इसे बनाया जाता है। लेकिन आज हम आपको बताएँगे बेसन पकोड़ी की कढ़ी(besan pakodi kadhi) बनाना। यह खाने में बहुत टेस्टी होती है तो आईये बनाते हैं बेसन पकोड़ी की कढ़ी।
आवश्यक सामग्री – Necessary ingredients to make besan pakodi kadhi
बेसन – 2 कप
दही – 2 कप
हरी मिर्च – 1बारीक कटी हुई
साबुत लाल मिर्च – 2
तेल – 3 टेबिल स्पून
जीरा – 1/2 छोटा चम्मच
हींग – 2-3 पिंच
मिर्ची पाउडर – 3/4 छोटा चम्मच
हल्दी पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच
सरसों दाने – 1/2 चम्मच
लहसुन – 4-5 कलियाँ
देसी घी – 2 चम्मच
नमक – स्वादनुसार
हरा धनिया सजाने के लिए
यह भी पढ़ें :- टमाटर प्याज़ की ग्रेवी बनाना | Tamatar ki tari
यह भी पढ़ें :- अरहर दाल बनाना | How to make Arhar Dal
यह भी पढ़ें :- राजमा बनाना | Rajma recipe | How to make Rajma
यह भी पढ़ें :- बेसन पकोड़ी की कढ़ी बनाना | How to make besan pakodi kadhi
बेसन पकोड़ी की कढ़ी बनाने की विधि – Method of making besan pakodi kadhi – how to make besan pakodi kadhi
बेसन को थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर घोल लें। बेसन के घोल में आधा चम्मच नमक डाल दें और 3-4 मिनट तक इसे फेंटते रहें ताकि उसमे गुठलियां ना रहें। बेसन चिकना होने तक फेटें। पकोड़ी ले लिए घोल तैयार है।
अब एक कड़ाही में तेल डाल कर गैस पर गरम होने के लिए रखिये। तेल गरम होने के बाद एक बून्द बेसन डालकर चैक कीजिये। अगर बेसन ऊपर आ जाये तो तेल गरम हो चुका है।
अब एक चम्मच भर कर बेटर डालिये इसी तरीके से सारी पकोड़ी डाल दीजिये। एक साइड से ब्राउन होने पर पलट दीजिये। पकोड़ी जब दूसरी साइड से भी ब्राउन हो जाएं तो एक प्लेट में निकाल लीजिये। इसी प्रकार आधे बेटर की पकोड़ी बना लीजिये।
बचे हुए बेटर (घोल) में दही को फेंट कर डाल दीजिये। एक लीटर पानी डाल कर अच्छे से मिक्स कीजिये।
कड़ाही में तेल गर्म करें और उसमें जीरा, सरसों दाने, हींग,हरी मिर्च,हल्दी पाउडर और लहसुन को भून लें।
इनके भुनने के बाद बेसन के घोल को कड़ाही में डाल दें। इसके बाद इसमें, लाल मिर्च पाउडर, नमक और डालकर चलाएं। चमचे से इसको करीब 5 मिनट तक चलाते रहें जिससे दही फट ना जाये।
कढ़ी में जब उबाल आने लगे तो पकोड़ी डाल दें गैस धीमी कर दें और करीब 15 मिनट तक पकने दें। बीच बीच में कछली से चलाते रहें जिससे कढ़ी तली में ना चिपके।
बेसन और पकोड़ी की कड़ी तैयार है।
कढ़ी को कटोरे में निकालें और एक चम्मच देसी घी डाककर सर्वे करें।
याद रखने योग्य बातें –
1. अगर आप लहसुन नहीं खाते हैं तो ना डालें।
2. कढ़ी को जितना पतला या गाढ़ा रखना हो उसके हिसाब से पानी डाल सकते हैं।
3. अगर कढ़ी ज्यादा पतली दिखे तो उसमें थोड़ा और बेसन पानी में घोल के डाल दें और चलाते
रहें।
4. अगर छाछ हो तो एक लीटर छाछ में बना सकते हैं।
Watch on YouTube | View on Facebook | View on Twitter | View on Google+